शमी ने UP में क्रिकेट की सुविधाओं पर उठाए सवाल, 'सहूलियत मिले तो निकलेंगे अच्‍छे खिलाड़ी'

प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा कि इन दिनों उनका पूरा ध्यान अपनी फिटनेस पर है.

Published date india.com Updated: September 24, 2018 2:32 PM IST
शमी ने UP में क्रिकेट की सुविधाओं पर उठाए सवाल, 'सहूलियत मिले तो निकलेंगे अच्‍छे खिलाड़ी'

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं की कमी बताते हुए कहा है कि अगर सहूलियत बढ़ायी जाएं तो सूबे से और भी अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी निकल सकते हैं.

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस जिले में रविवार रात शमी ने मण्डलीय पत्रकार सम्मेलन में शिरकत के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट से जुड़ी सुविधाओं की कमी के कारण यहां के युवा खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. अगर सुविधाएं बढ़ा दी जाएं तो अन्य खेलों की तरह क्रिकेट के खिलाड़ी भी आगे बढ़ सकते हैं. भारतीय एकदिवसीय टीम से बाहर चल रहे शमी ने अगले साल होने वाले आईसीसी विश्वकप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चयन का विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि क्रिकेट के इस महाकुम्भ से पहले एक दिवसीय मैचों की कुछ श्रृंखलाएं खेली जानी चाहिए. उन्हें पूरा विश्वास है कि विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली ‘टीम इण्डिया’ में उनका चयन हो जाएगा.

INDvsPAK: कांग्रेस पार्टी ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

शमी का पूरा ध्‍यान अपनी फिटनेस पर

प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा कि इन दिनों उनका पूरा ध्यान अपनी फिटनेस पर है. हाल ही में वह विदेशी धरती पर खेल कर आये हैं. विश्व कप से पहले आईपीएल में खेलने का भी मौका मिलेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सम्बन्ध बहाल ना हो पाने के बारे में शमी ने कहा कि दोनों ही देशों में कुछ बातों को लेकर परेशानी है. इसके चलते दोनों देश एक-दूसरे के यहाँ क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं. लेकिन ये अच्छी बात है कि अन्य देशों में दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.