यूपी के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, राजस्‍थान के आठ श्रद्धालुओं की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

Published date india.com Updated: July 11, 2018 11:51 AM IST
यूपी के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, राजस्‍थान के आठ श्रद्धालुओं की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आठ शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मुन्ना बजरंगी की हत्या से सहमा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, बांदा जेल की बैरक से दो दिन हो गए नहीं निकला बाहर

कन्नौज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के राजस्थान के दस श्रद्धालु बोलेरो गाड़ी में सवार होकर नीमसार देवस्थान दर्शन करने जा रहे थे कि तभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अचानक उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े कंटेनर गाड़ी में जा घुसी. इस सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी आठ शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

यूपी के महोबा में रोटी जलने पर बीवी को दिया ‘तीन तलाक’, सिगरेट से जलाता था शौहर

चालक को झपकी लगने से हुआ हादसा

लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि तेज गति से आर रही बोलेरा गाड़ी सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी,‍ जिसके चलते इतना दर्दनाक हादसा हो गया. कन्‍नौज के डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल ऐसा लग रहा है कि बोलेरो चला रहे चालक को झपकी लग गई और इसीलिए यह हादसा हुआ. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.