'आपने दिल्ली को गच्चा दिया' : चाचा शिवपाल पर निशाना साधने को लेकर अखिलेश यादव ने CM योगी पर किया पलटवार

सीएम योगी की टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा, 'मैंने धोखा नहीं दिया, 'उन्होंने (सीएम योगी) दिल्ली को धोखा दिया है. उन्होंने दिल्ली को गच्चा दिया.'

Written by: Akarsh Shukla
Published: July 30, 2024, 3:48 PM IST

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर पलटवार किया था. सीएम योगी ने हाल ही में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ना बनाने के मुद्दा उठाया. यूपी विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला था. सीएम योगी ने अपने बयान में कहा, ‘नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर मैं आपको (माता प्रसाद) बधाई देता हूं… एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे दिया. चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसे मार खाता है. उनकी नीयत ही ऐसी है. क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है.’

अखिलेश और शिवपाल ने किया पलटवार

सीएम योगी की टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा, ‘मैंने धोखा नहीं दिया, ‘उन्होंने (सीएम योगी) दिल्ली को धोखा दिया है. उन्होंने दिल्ली को गच्चा दिया.’ समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने भी सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमें गच्चा नहीं मिला है. माता प्रसाद वरिष्ठ नेता है. हम समाजवादी पार्टी है, अभी लोकसभा इलेक्शन में आपको सपा ने गच्चा दिया. मैं ये कहना चाहता हूं कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी. मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि 2027 में आपका डिप्टी सीएम आपको फिर धोखा देगा.’

डिंपल यादव ने भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार को अपने काम में और दिलचस्पी दिखानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार को अपने काम में अधिक दिलचस्पी दिखानी चाहिए. उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र बाढ़ से जूझ रहा है. बिजली संकट है, गांवों में हफ्तों तक बिजली कटौती होती है. वह जिस पद पर हैं, अगर वह अपने काम पर ध्यान दें और युवाओं के लिए नौकरियां, मुझे लगता है कि यह उत्तर प्रदेश और देश के हित में होगा.’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.