नोएडा: डॉक्टर ने क्लीनिक पर इलाज करवाने आई महिला से किया डिजिटल रेप, जानें क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के नोएडा भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को महिला के साथ कथित रूप से 'डिजिटल रेप' करने के मामले में गिरफ्तार किया गया

Published date india.com Published: November 9, 2022 5:10 PM IST
Digital Rape in Noida, doctor arrested for allegedly 'digital rape' with a woman who Came for her treatmen
(फोटो प्रतीकात्मक )

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक डॉक्टर को डिजिटल रिपे के आरोप में अरेस्ट किया है. क्लीनिक प्र इलाज कराने आई महिला के साथ कथित रूप से ‘डिजिटल रेप’ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को उसके यहां इलाज कराने आई महिला के साथ कथित रूप से ‘डिजिटल रेप’ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

थाना फेस-2 प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर सचिन के रूप में की गई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला सचिन से उपचार करवाने आई और उसने महिला का चेकअप करने के बहाने उसके निजी अंगों के साथ  छेड़छाड़ की. गौरतलब है कि किसी भी महिला की मर्जी के बगैर उसके निजी अंगों में उंगली डालना, ‘डिजिटल रेप’ कहलाता है.

आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिजिटल रेप क्या है

जब कोई आरोपी उंगली, पैर की उंगली, अंगूठे का प्रयोग करते हुए पीड़िता के प्राइवेट अंगों से छेड़छाड़ करता है, तब इसे (Digital Rape Victim Meaning in Hindi) डिजिटल रेप कहा जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी नोएडा में एक आर्टिस्ट पर डिजिटल रेप का आरोप लगा था. आर्टिस्ट की उम्र 81 साल थी, जबकि पीड़िता सिर्फ 17 साल की थी. आरोप था कि सात साल तक 81 साल के आर्टिस्ट ने डिजिटल रेप किया था. एक बार फिर से ऐसा मामला सामने आया है. (इनपुट: भाषा )

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.