गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची के साथ डिजीटल रेप का मामला आया सामने, FIR दर्ज

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पड़ोस में रहने वाले एक शादीशुदा शख्स ने पांच साल की बच्ची के साथ डिजीटल रेप किया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Published date india.com Published: October 30, 2022 5:58 PM IST
गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची के साथ डिजीटल रेप का मामला आया सामने, FIR दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर

Girl Digitally Raped in Ghaziabad: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में डिजीटल रेप का मामला सामने आया है. इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ग्राम कनावनी में पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा एक शख्स ने पांच साल की बच्ची के साथ डिजीटल रेप किया. घटना के समय बच्ची के घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था. बच्ची के परिजनों की शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस का कहना है घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार है. उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा.

पुलिस के अनुसार, जब बच्ची की मां काम पर गई हुई थी तो आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. एसपी सिटी-2 ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा. इससे पहले जून महीने में नोएडा में भी डिजीटल रेप का मामला सामने आया था. नोएडा के एक प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ डिजीटल रेप हुआ था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया था.

क्या होता है डिजिटल रेप

अगर आप सोचते हैं डिजिटल रेप का मतलब इंटरनेट के जरिए किसी लड़की या महिला का शोषण होता है तो आप गलत हैं. डिजिटल रेप एक ऐसा घिनौना अपराध है जो किसी लड़की या महिला की मंजूरी के बगैर उसके प्राइवेट पार्ट में फिंगर्स का इस्तेमाल किया जाता है. डिजिटल रेप के मामले में भी सख्त सजा के प्रावधान हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.