Ayodhya: अयोध्या में आठ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

अयोध्या में एक कारोबारी के पुत्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई.

Published date india.com Published: January 24, 2024 9:34 PM IST
(PHOTO- UP पुलिस, प्रतीकात्मक)
(PHOTO- UP पुलिस, प्रतीकात्मक)

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) के तारून इलाके में बड़ा मामला सामने आया है. यहाँ आठ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक अपहरण की यह घटना अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र के मिश्रम वन क्षेत्र की है. आज वन क्षेत्र में इस बच्चे का शव मिला. इस घटना को लेकर समाजवादी पाटी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है. पुलिस के मुताबिक, तारुन थाना क्षेत्र के किचुटी के मनोज गुप्ता के बेटे राज गुप्ता का मंगलवार शाम सात बजे अपहरण कर लिया गया था. काफी खोजबीन के बाद राज के नहीं मिलने पर मनोज गुप्ता ने अपहरण एवं अनहोनी की आशंका को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने गुमशुदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली.

बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे जब ग्रामीण लकड़ी काटने जंगल गये थे, तो उन्होंने आठ फीट गहरे गड्ढे में एक बच्चे का शव पड़ा देखा. पुलिस के मुताबिक शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि उस पर किसी धारदार हथियार से कई वार किये गये हैं. मृतक के पिता मनोज गुप्ता इलाके के प्रमुख व्यवसायी हैं. क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा,’अति संवेदनशील अयोध्या में एक कारोबारी के मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या का समाचार बेहद दुखदाई है. यह एक गंभीर वारदात है क्योंकि एक दिन पहले ही अयोध्या सुरक्षा के दृष्टिकोण से देश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान था. यह उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के कानून-व्यवस्था के नियंत्रण में होने के झूठे दावों का सच है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.