By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Fir Against Father Son For Cheating Cricketer Deepak Chahars Wife Jaya Of 10 Lakhs
दीपक चाहर की पत्नी से धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ FIR दर्ज
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर (Deepak Chahar) की पत्नी जया से 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के मामले में कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर (Deepak Chahar) की पत्नी जया से 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के मामले में कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर की तहरीर पर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि मान सरोवर कॉलोनी, शाहगंज के रहने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर ने महात्मा गांधी रोड स्थित पारिख स्पोर्टस के मालिक ध्रुव पारिख और उनके पिता कमलेश पारिख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
तहरीर में लोकेंद्र चाहर ने आरोप लगाया है कि पिछले साल कमलेश पारिख से व्यापार के सिलसिले में बात हुई थी. उन्होंने बताया कि दोनों पिता-पुत्र चंद्रधीर अपार्टमेंट अवंती कारपोरेशन हाउससिंग सोसाइटी, हैदराबाद के रहने वाले हैं. कमलेश पारिख हैदराबाद में जूते के कारोबारी है और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में राज्य टीमों के पूर्व पदाधिकारी भी है.
लोकेंद्र चाहर ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधु जया भारद्वाज ने ध्रुव पारिख व कमलेश पारिख पर विश्वास करके व्यापार के लिए करार किया और जया ने सात अक्टूबर 2022 को आरोपियों के खाते में 10 लाख रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए, लेकिन दोनों ने धोखाधड़ी और बदनीयती से अमानत में खयानत करते हुए रकम हड़प ली. उन्होंने आरोप लगाया कि रकम मांगने पर गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई. थाना हरी पर्वत के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की विवेचना की जा रही है.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें