यूपी में सपा सांसद के काम से डरे बीजेपी के 5 विधायक, सीएम से बोले-2019 में हार जाएंगे, कुछ करिए

बदायूं जिले में सपा सांसद ने खूब विकास कार्य कराएं हैं, जबकि भाजपा विधायकों की ओर से नहीं के बराबर काम कराएं गए हैं.

Published date india.com Updated: April 25, 2018 2:13 PM IST
यूपी में सपा सांसद के काम से डरे बीजेपी के 5 विधायक, सीएम से बोले-2019 में हार जाएंगे, कुछ करिए
बदायूं विधायक महेश चंद्र

लखनऊ : देश भर में विकास का डंका पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी के पांच विधायक, बदायूं में सपा सांसद के विकास कार्यों से डर गए हैं. इसको लेकर उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को पत्र भी लिखा है. पत्र में कहा गया है कि बदायूं जिले में सपा सांसद ने खूब विकास कार्य कराएं हैं, जबकि भाजपा विधायकों की ओर से नहीं के बराबर काम कराएं गए हैं. ऐसा ही रहा तो 2019 लोकसभा चुनाव जीतने में परेशानी होगी. बता दें कि विधायकों की ओर से लिखा गया यह पत्र मार्च के महीने का है, लेकिन वायरल होने के कारण राजनीति में हलचल मच गई है.

उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार के सामने एक के बाद एक नए मामले में फजीहत झेलनी पड़ रही है. मामला बदायूं जिले से जुड़ा हुआ है. बदायूं के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रति जनता का समर्थन देखते हुए भाजपा के जिले के पांच-पांच विधायकों ने राजनीति में शोर मचाने वाला पत्र मुख्‍यमंत्री को लिखा है. बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्‍ता, बिल्‍सी विधायक आरके शर्मा, दातागंज राजीव कुमार सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्‍यस्‍त ने कहा कि प्रदेश के अति पिछड़े जिलों में बदायूं भी शामिल है. साल 2009 में बदायूं लोकसभा सांसद सपा के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के भाई हैं. साल 2012 में प्रदेश सरकार बनने के बाद सपा सांसद ने धर्मेंद्र यादव के प्रयास से जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज, ओवरब्रिज और बाइपास जैसे बड़े प्रोजेक्‍ट दिए. इसके अलावा भी कई विकास कार्य कराएं हैं.

योगी सरकार में फाइलों, गालों पर फलती-फूलती है विकास: अखिलेश

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सपा सांसद में है जिले की जनता की आस्‍था

पत्र में आगे लिखा है कि सपा शासनकाल में इतने सार कार्य होने से जिले की जनता में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रति आस्‍था को जन्‍म दिया है. मुख्‍यमंत्री को दिए पत्र में कहा है कि जिले में छह विधानसभाएं हैं, जिसमें से पांच में भाजपा विधायक हैं. प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसके बाद भी पांचों विधायक सपा सांसद के प्रभाव को खत्‍म नहीं कर पा रहे हैं.

2019 में भाजपा प्रत्‍याशी का जीतना मुश्किल

विधायक ने पत्र में कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी की जीत पर संहेद नजर आ रहा है. ऐसे में जनता की आस्‍था सपा के प्रति तोड़ने के लिए जरूरी है कि कुछ विकास कार्य कराएं जाएं. पत्र में दस बिन्‍दुओं पर विकास कार्य कराने की बात कही गई है.

जिले के लिए मांगे विकास कार्य

  1. जिले में स्‍थापित कराया जाए पैरा मेडिकल कालेज.
  2. जिले में बने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
  3. बदायूं शहर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्‍थापना
  4. नए बने ब्‍लाकों के भवन निर्मित कराए जाएं
  5. कुंवरगांव, वजीरगंज, बिनावर में डिग्री कॉलेज बने
  6. कछला का नाम राजा भागीरथ के नाम से किया जाए
  7. जिले में मृत नदियों के किनारे एक्‍सप्रेस वे का निर्माण हो
  8. कृषि विश्‍वविद्यालय और महाविद्यालय की स्‍थापना हो
  9. शेखुपर चीनी मिल का विस्‍तार कराया जाए
  10. पशु अनुसंधान संस्‍थान, गौ संवर्धन केंद्र की स्‍थापना हो

सपा सांसद ने ये विकास कार्य कराए

  1. जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनवाया
  2. शहर में ओवरब्रिज बनवाया गया
  3. शहर में बाइपास बनवाया गया
  4. बरेली से बदायूं तक चौड़ीकरण के साथ निर्माण कार्य कराया
  5. जिले के कई मार्गों को राज्‍य मार्गों का दर्जा दिलाया
  6. जिले में कई डिग्री कॉलेज स्‍थापित कराए
  7. जिले में दो नए ब्‍लाक बनाए
  8. राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्‍थापना कराई
  9. जिले में कई उद्योग केंद्रों को संचालित कराया
  10. जिले में कई जनहित के कार्य कराए

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.