पूर्व सपा जिलाध्यक्ष का बेटा प्रधानमंत्री के काफिले के आगे काला कपड़ा लेकर कूदा, प्रशासन में अफरा-तफरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के आगे रविवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी का बेटा अजय यादव काला कपड़ा लेकर अचानक से कूद गया.

Published date india.com Updated: February 16, 2020 6:26 PM IST
PM Modi
प्रधानमंत्री का काफिला (फाइल फोटो)

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के आगे रविवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी का बेटा अजय यादव काला कपड़ा लेकर अचानक से कूद गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंगमबाड़ी मठ से निकलने बाद बीएचयू हेलीपैड पहुंचे, जहां उन्हें एक युवक ने काला झंडा दिखाया. इस दौरान युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

युवक की पहचान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के बेटे अजय यादव के रूप में हुई है. पुलिस उसे लंका थाने लेकर गई, जहां युवक से पूछताछ की जा रही है. सड़क पर काले झंडे के साथ अचानक आ जाने से एसपीजी भी चैकन्ना हो गई थी. इस दौरान सुरक्षा को लेकर एसपीजी के सुरक्षा अधिकारी वाहनों से उतर आए थे. एसपीजी ने तत्काल धक्के देकर उसे किनारे किया. इसके बाद प्रशासन को सूचना मिलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही एसएसपी सहित क्राइम ब्रांच की टीमें भी वहां पहुंच गईं.

लड़का अर्धविक्षिप्त है: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष
अजय यादव ने पूछताछ के बाद बताया कि मोदी सरकार में अपराध बढ़ गया है. बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं, और इसका विरोध करने के लिए उसने ऐसा किया. लंका थाने पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चौधरी से भाजपा कार्यकर्ता अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, शत्रुघ्न पटेल, अमित सिंह ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं सतीश फौजी ने पुलिस से बताया कि लड़का अर्धविक्षिप्त हो गया है, जिसके कारण उसने ऐसा किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.