बुढ़ापे में दूसरी शादी का सपना देखना पड़ा महंगा, एक करोड़ 80 लाख रुपये की हुई ठगी

बुढ़ापे का अकेलापन किसी हमसफर के साथ मिटाने की तमन्ना एक बुजुर्ग पर भारी पड़ गई. एक विज्ञापन के जरिए पहुंचे जालसालों ने एक करोड़ 80 लाख रुपये का गबन कर दिया.

Published date india.com Published: June 21, 2022 12:21 PM IST
Indian Wedding Representation
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग को दूसरी शादी का विज्ञापन देना महंगा पड़ गया. बुजुर्ग से होने वाली दुल्हन ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये ऐंठ लिए. 70 वर्षीय नामी हृदय रोग विशेषज्ञ को ठग महिला ने पहले शादी के सपने दिखाए और बाद में 1 करोड़ 80 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा गायब हो गयी है. पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर लखनऊ के साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है.

2019 में हुई थी पत्नी की मौत

वर्तमान में मुरादाबाद के एक अस्पताल में मुख्य चिकित्सआ अधिकारी के पद पर तैनात पीड़ित की पत्नी का तीन साल पहले ही देहांत हो गया था. कुछ दिन पहले ही विज्ञापन के लिए अपने लिए दुल्हन ढूंढने का फैसला किया. जिसके बाद कृषा शर्मा नाम की महिला का प्रस्ताव डॉक्टर के पास आया. जिसमे उसे 40 वर्षीय तलाकशुदा महिला बताया.

कैसे हुई जालसाजी

कृषा ने डॉक्टर से कहा कि उसने सात लाख यूएस डॉलर का सोना दक्षिण अफ्रीका से खरीदा है. उसे लखनऊ के पते पर दक्षिण अफ्रीका की रायल सिक्योरिटी कोरियर कंपनी से भेजना है. वहां सोमालियन पैरेंट्स का डर होने से सभी लोग अपने कीमती सामान शिप से हटा रहे हैं उसके बार रायल सिक्योरिटी कंपनी से डॉक्टर की व्हाट्सएप पर चैटिंग और ईमेल के जरिए बातचीत होने लगी. इस दौरान अलग-अलग तरीके से रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराये गए. यह सभी रुपये भारत के बैंक खातों में जमा कराए गये है.इन जालसाजों ने धीरे-धीरे कर 1.80 करोड़ रुपये जमा करा लिये। इसके बाद आरोपितों के फोन नम्बर ऑफ कर दिया.

पुलिस कर रही जांच

डॉक्टर की तहरीर पर अब पुलिस जांच में जुट गई है. जिन एकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ था उनकी डिटेल अब पुलिस खंगाल रही है. इसके साथ ही जिन नंबरों से डॉक्टर की बात हुई थी उन नंबरों की लोकेशन और कॉल डिटेल भी खंगाल रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.