G20 Summit के दौरान यूपी से दिल्ली बस से आने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर

जी-20 समिट के दौरान उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने विभिन्न मार्गों से दिल्ली की ओर बस संचालन सीमित रखने का निर्णय किया है.

Written by: Mangal Yadav
Published: September 6, 2023, 9:10 AM IST

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रही जी-20 समिट के चलते सात सितंबर से 10 सितंबर तक तक दिल्ली के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन एवं प्रवेश पर प्रतिबन्ध के कारण सामान्य यातायात प्रभावित होगा. ऐसे में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने विभिन्न मार्गों से दिल्ली की ओर संचालन सीमित रखने का निर्णय किया है. इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबन्धक गाजियाबाद की ओर से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक खुर्जा, बुलन्दशहर, सिकंदराबाद, हापुड़, लोनी, साहिबाबाद, कौशाम्बी, गाजियाबाद, आनन्द विहार और कश्मीरी गेट दिल्ली को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि इस दौरान विशेष रूप से लोनी बॉर्डर व दिल्ली कश्मीरी गेट की ओर आने व जाने वाली सेवाओं पर प्रभाव पड़ना सम्भावित है.

ऐसे में सभी को निर्देशित किया जाता है कि विभिन्न मार्गो से दिल्ली की ओर संचालन सीमित रखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन व पुलिस के सम्पर्क में रहें एवं समय-समय पर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों के द्वारा जारी एडवाईजरी का अनुश्रवण करते रहें, जिससे सामान्य यातायात प्रभावित न हो एवं परिवहन निगम की बसों का संचालन प्रभावी रूप से चलता रहे.
यह भी कहा गया है की इस संबंध में काउन्सलिंग के माध्यम से एवं नोटिस बोर्ड के माध्यम से अपने चालकों और परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए जाएं.

बता दें कि अंतरराज्यीय बसों को जी-20 समिट के रूट पर जाने की इजाजत नहीं है. बसों के लिए भी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इस सप्ताह के अंत में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत उसने अन्य देशों में विगत में हुए ऐसे सम्मेलनों के दौरान विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय समूहों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों का व्यापक आकलन किया है.। जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को यहां प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र – भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा.विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्लीवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

(इनपुट-एजेंसी)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.