By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Ganesh Visarjan Traffic Police Issues Three Day Road Diversion Plan On Meerut Road
मेरठ रोड पर जाने से पहले पढ़ें ये Traffic Advisory, हाइवे पर आज से बस और इन वाहनों की होगी No Entry
Ghaziabad Traffic Advisory: गाजियाबाद के गंगनहर पर गणपति विसर्जन के समारोह आयोजन को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है.
Ghaziabad Traffic Advisory: जैसा की आप जानते हैं कि इस साल 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पर्व मनाया गया. इस दौरान, भक्तों ने बड़े ही धूमधाम के साथ गणपति महाराज का अपने घर में स्वागत किया. लेकिन अब गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव समापन की ओर है और भक्तजन बप्पा के विदाई की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में गणपति विसर्जन के समारोह को देखते हुए प्रशासन ने मेरठ मार्ग के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है. बता दें गाजियाबाद के गंगनहर पर गणपति विसर्जन के समारोह आयोजित किए जाएंगे. ऐसे में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसके मद्देनजर प्रशासन ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
3 दिन वाहनों की नो एंट्री
ट्रैफिक पुलिस ने गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan 2023 Date) को ध्यान में रखते हुए मेरठ रोड पर बस समेत सभी तरह के मालवाहक वाहनों के एंट्री पर रोक लगा दी है. ये प्रतिबंध मंगलवार, 26 सितंबर रात 10 बजे से लेकर 29 सितंबर को गणपति विसर्जन के समापन तक लागू रहेगा. गणपति विसर्जन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसी कारण प्रशासन ने डायवर्जन रूट भी जारी किया है.
इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन
- बता दें मेरठ की तरफ से आने वाले मालवाहक वाहन और बस मोदीनगर, मुरादनगर गंगनहर की ओर नहीं आ सकेंगे. ये वाहन मेरठ स्थित मोहीउद्दीनपुर से हापुड़ होकर NH-9 के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जा सकेंगे.
- वहीं, जानी बॉर्डर मेरठ की तरफ से गंगनहर रोड होकर मुरादनगर गंगनहर की तरफ आने वाले सभी मालवाहक वाहन और बस जानी बॉर्डर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर अपने स्थान पर जाएंगे.
- इसके अलावा, AALT चौराहा पुल से मालवाहक वाहन और बस मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे. यह वाहन एएलटी चौराहे से हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील से NH-9 होते हुए अपने गंतव्यों को जा सकेंगे.
- दुहाई पेरिफेरल से मुरादनगर की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन और बस ईस्टर्न पेरिफेरल का प्रयोग कर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य स्थान जा सकेंगे.
- वहीं, हापुड़ से भोजपुर की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहन और बस मोदीनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे. यह वाहन भोजपुर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे.
- अगर कोई भी मालवाहक वाहन या बस गाजियाबाद से मुरादनगर की ओर आ जाता है तो उसे मुरादनगर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी से वापस लौटा दिया जाएगा.
- इसके साथ ही सीमापुरी अप्सरा बॉर्डर से सभी प्रकार के मालवाहक वाहन और बस मोहननगर, गाजियाबाद की तरफ नहीं आ सकेंगे. यह वाहन सीमापुरी चैक पोस्ट दिल्ली से होकर चौधरी चरण सिंह मार्ग, गाजीपुर मुर्गा मंडी, यूपी गेट होते हुए NH-9 से जाएंगे.
Also Read:
-
यूपी वासियों को सीएम योगी ने दी बड़ी खुशखबरी! PM आवास योजना को लेकर किया ऐसा ऐलान, सुनकर गर्व करेगा हर देशवासी
-
Who Is Aparna Yadav: कौन हैं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव? पति प्रतीक ने कहा दूंगा तलाक-जानें क्या है पूरा मामला
-
Who Is Aparna Yadav: कौन हैं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव? पति प्रतीक ने कहा दूंगा तलाक-जानें क्या है पूरा मामला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ghaziabad की और अन्य ताजा-तरीन खबरें