Noida Night Curfew Extended: गौतम बुद्ध नगर जिले में लगे नाइट कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है. इस दौरान वे सभी पाबंदियां लागू रहेंगी जो पहले लागू थीं. गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा रात्रि कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है. हालांकि इस दौरान आवश्यक कामों में लगे लोगों को छूट दी जाएगी. बता दें कि नाइट कर्फ्यू की समयसीमा को भी बढ़ाया गया है. पहले 10 बजे से सुबह 5 बजे के बजाए अब नोएडा सहित पूरे गौतम बुद्ध नगर जिले में में नाइट कर्फ्यू रात 8 से सुबह 7 बजे तक रहेगा.
बता दें कि गौतम बुद्ध नगर जनपद में रविवार को कोरोना वायरस के 700 नये मामले सामने आए थे जबकि इस संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हो गई है. रविवार को कोरोना वायरस के 700 नये मरीज सामने आये जिससे जनपद में कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या अब 30,530 हो गई है. उनके अनुसार जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है. जिले में कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए नाइट कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है.
Night Curfew के दौरान किसी भी व्यक्ति को वेबजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं रहेगी. वहीं अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नाइट कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.