Ghaziabad Traffic Advisory: इन इलाको में दो दिन संभलकर यात्रा करें, ये सड़कें बंद रहेंगी

Ghaziabad Traffic Advisory: कानावानी की ओर से हिंडन पुल की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे. नया बस अड्डा से हिंडन पुल की ओर जाने वाले निजी वाहन न्यू लिंक रोड से होकर एनएच 9 पर होकर आगे जाएंगे. 

Published date india.com Published: November 16, 2023 2:16 PM IST
Ghaziabad Traffic Advisory: इन इलाको में दो दिन संभलकर यात्रा करें, ये सड़कें बंद रहेंगी

Ghaziabad Traffic Advisory: छठ पूजा के लिए हिंडन नदी पर बने घाटों पर पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान जारी किया है. छठ पूजा के लिए यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है. गाजियाबाद के यातायात पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान के मुताबिक 19 नवंबर की दोपहर 2 बजे से भारी वाहन और शाम 4 बजे से हल्के वाहन हिंडन पुल की ओर नहीं जा सकेंगे. रूट डायवर्जन 20 नवंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा.

यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोगों से अपील की गई है की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक लिंक रोड से डीपीएस सिद्धार्थ विहार और नया बस अड्डा की ओर से हल्के और भारी वाहन हिंडन पुल की ओर नहीं जा सकेंगे. ऐसे ही मोहन नगर की ओर से हिंडन पुल की ओर हल्के और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे.

कानावानी की ओर से हिंडन पुल की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे. नया बस अड्डा से हिंडन पुल की ओर जाने वाले निजी वाहन न्यू लिंक रोड से होकर एनएच 9 पर होकर आगे जाएंगे.

ये सड़कें बंद रहेंगी

  • लिंक रोड डीपीएस सिद्धार्थ विहार एवं नया बस अड्डा की ओर से हिण्डन पुल की तरफ सभी प्रकार के निजी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा.
  • इसी प्रकार मोहननगर की ओर से हिण्डन पुल की तरफ सभी प्रकार के निजी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा.
  • कनावनी की और से हिण्डन पुल की तरफ सभी प्रकार के निजी चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा.
  • नया बस अडडा की ओर से हिण्डन पुल की तरफ सभी प्रकार के निजी चार पहिया वाहन नई लिंक रोड सिद्धार्थ विहार डीपीएस होते हुए एन0एच0 – 09 का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ghaziabad की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.