
Mangal Yadav
मंगल यादव India.com Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हैं. मई 2011 से हरियाणा न्यूज चैनल के साथ करियर की शुरुआत करने के बाद साधना न्यूज, न्यूज1इंडिया चैनल और पत्रिका ... और पढ़ें
Ghaziabad Traffic Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (20 अक्टूबर) को गाजियाबाद-मेरठ रैपिड का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. गाजियाबाद पुलिस ने पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा तो कुछ सड़कें बंद रहेंगी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे से पीएम मोदी के कार्यक्रम की समाप्ति तक निम्न इलाकों में सड़कें बंद रहेगीं तो कुछ जगहों पर रूट डायवर्ट रहेगा.
रूट डायवर्जन प्लान के मुताबिक हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर से मोहन नगर होते हुए साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन और जनसभा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा. थाना लिंक रोड रेडलाइट से साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन एवं जनसभा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा. सीआईएसएसफ रोड इंदिरापुरम से साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन की ओर जनसभा स्थल में जाने वाले वाहनों को छोड़कर शेष सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.
इसी प्रकार सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन एवं जनसभा की ओर जनसभा के लिए जाने वाले वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. लालकुआं से सीमापुरी के मध्य दोनों ओर के मार्ग पर सभी प्रकार के भारी, हल्के, मध्यम व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. लोनी से भोपुरा हिंडन गोल चक्कर से नागद्वार होते हुए राजनगर एक्सटेंशन की ओर एवं एएलटी चौराहा से राजनगर एक्सटेंशन से रोटरी गोल चक्कर से नागद्वार होते हुए भोपुरा से लोनी की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.
मेरठ की ओर से गाजियाबाद की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन दुहाई में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे कट के पास से गाजियाबाद की ओर नहीं आ सकेंगे, जनसभा में जाने वाले वाहन जा सकेंगे. सिद्धार्थ विहार रेडलाइट से मेरठ तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.आत्माराम स्टील तिराहा से हापुड़ चुंगी होते हुए एएलटी की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.
यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.