'Sorry Papa...' सुसाइड नोट में क्या? गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत की वजह कोरियन गेम या कुछ और? जानिये पुलिस ने क्या बताया

Ghaziabad Triple Suicide: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की खुदकुशी की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने मोबाइल को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस कोरियन गेम का एंगल भी तलाश रही है.

Published date india.com Updated: February 4, 2026 4:25 PM IST
Ghaziabad triple suicide
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनों को कोरियन गेम खेलने की लत थी. (AI Photo)

Ghaziabad Triple Suicide: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सुबह-सुबह दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई. यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. शुरुआती जांच में सामने आया कि इन लड़कियों को कोरियन गेम खेलने की लत थी और उसके टास्क की वजह से ही इन तीनों ने जान दी. मौके पर उनका लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसके कवर पेज पर ‘Sorry Papa’ लिखा था. धीरे-धीरे डायरी के पन्ने की जानकारी सामने आएगी तब मौत की असली वजह से भी पर्दा उठेगा. डायरी में कुल 8 पन्ने बताये जा रहे हैं. इन तीनों की उम्र 16, 14 और 12 साल थी.

क्या है वो ‘कोरियन लवर’ गेम जिसके लिए 3 सगी बहनों ने दे दी जान? मिलते हैं कैसे टास्क

पुलिस ने क्या बताया?

ट्रांस हिंडन के DCP निमिष पाटिल ने बताया कि ये लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थी. फिलहाल टास्क और गेम की कोई जानकारी नहीं मिली है. जांच शुरू हुई है आगे सबूत के आधार पर करवाई होगी. उन्होंने बताया कि कुछ दिन से परिवार ने मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया था, ये लड़कियां उसकी वजह से भी तनाव में थी. सुसाइड नोट में कोरियन कल्चर का जिक्र है. उन्होंने कहा कि ये लड़कियां 2 साल से स्कूल भी नहीं जा रही थी. बताया जा रहा है कि वो पढ़ने में कमजोर थी इसलिए घर रहती थी. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक लड़किया गेम एडिक्ट थी, हालांकि हम हर एंगल से इसकी जांच कर रहे हैं.

क्या बोले पिता?

उधर, पीड़ित पिता ने बताया कि उन्हें एक तेज आवाज सुनाई दी और फिर वह कमरे में गए. कमरा अंदर से बंद था. गेट तोड़ा और नीचे देखा तो 1 लड़की नीचे गिरी हुई थी. फिर वह भागकर नीचे पहुंचे और वहां तीनों को गिरा हुआ देखा. उन्होंने बताया कि तीनों कोरियन गेम खेलती थी. पहले परिवार को लगा था कि यूट्यूब पर वीडियो बनाई है, लेकिन गेम के बारे में परिवार को ज्यादा जानकारी नहीं थी.

Image

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिता ने पत्नी की बहन से ही की है दूसरी शादी

जिन बच्चियों की जान गई है उनके पिता ने 2 शादी की है और दोनों सगी बहने हैं. पहली से जब कोई बच्चा नहीं हो रहा था तो उसकी छोटी बहन (साली) के साथ ही उसने दूसरी शादी कर ली. दूसरी शादी से तीन बच्चे हुए. इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए. जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की है, जबकि एक पहली की बेटी है. दोनों पत्नियां और सभी बच्चे साथ ही रहते थे.

बीच वाली बहन ने निभाई ग्रुप लीडर की भूमिका

शुरुआती जांच से पता चलता है कि बीच वाली बहन ने गतिविधियों को कोऑर्डिनेट करने में अहम भूमिका निभाई. कथित तौर पर उसने ‘लीडर’ के तौर पर काम किया, कमांड दिए और तय किया कि टास्क कैसे पूरे किए जाएंगे. पुलिस को शक है कि तीनों बहनों ने गेम के हिस्से के तौर पर हर गतिविधि एक साथ की, जिसमें आखिरी काम भी शामिल है. उनमें से एक दूसरों को गाइड कर रही थी.

फोन ज़ब्त, डिजिटल रिकॉर्ड की जांच जारी

पुलिस ने तीनों बहनों के मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. जांचकर्ता चैट हिस्ट्री, ऐप के इस्तेमाल और ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि लड़कियों को गेम से किसने मिलवाया और क्या कोई उन्हें दूर से निर्देश दे रहा था. एक अधिकारी ने बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें किसने मोटिवेट किया और कौन उन्हें टास्क देता था.

(नोट: अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के मन में खुदकुशी या हताशा के विचार आ रहे हैं, तो याद रखें कि सहायता उपलब्ध है. यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें तुरंत पेशेवर मदद की जरूरत होती है. आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

जीवनसाथी हेल्पलाइन (भारत सरकार): 1800-233-3330

टेली-मानस (Tele-MANAS) हेल्पलाइन: 1800-891-4416

यहां आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और विशेषज्ञ काउंसलर्स आपसे बात कर आपको इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद करेंगे. आपका जीवन अमूल्य है, बातचीत करें और मदद मांगें. याद रखिए, हर समस्या का समाधान है.)  

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ghaziabad की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.