आज 8 अक्टूबर के लिए गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान लागू किया है, जो सुबह 6 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक प्रभावी रहेगा. दरअसल भारतीय वायुसेना 93वें स्थापना दिवस का आयोजन बुधवार 8 अक्टूबर को गाज़ियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में कर रही है. इस मौके पर बड़े स्तर पर परेड और कार्यक्रम होंगे. इस दौरान कई वीवीआईपी मेहमान, जैसे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी, और नेवी चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी शामिल होंगे. जानिए किन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी:
ALT चौक से रोटरी चौक तक
हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से रोटरी चौक तक
रोटरी चौक से नागद्वार तक
करहेड़ा कट जीटी रोड से हिंडन एयरफोर्स चौक तक
मोहन नगर से हिंडन एयरफोर्स चौक तक
करण गेट चौक से हिंडन एयरफोर्स चौक तक
वैकल्पिक रास्ते:
ट्रैफिक एडिशनल DCP सचिदानंद ने बताया कि ड्राइवरों और यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी को परेशानी न हो. सफर में दिक्कत होती है तो वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9643322904 ट्रैफिक इंस्पेक्टर पंचम मनोज कुमार सिंह: 8130674912
गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी अपडेट मिलते रहेंगे. लोगों से अपील की गई है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बना लें और नए रूट की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि ट्रैफिक जाम या देरी से बचा जा सके.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ghaziabad की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.