गंगा नदी में नहा रहे दोस्‍त को बचाने में तीन छात्र डूबे, गाजीपुर में दर्दनाक हादसा

गाजीपुर शहर के गोराबाजार स्थित गंगा नदी के महादेवा घाट पर स्नान करते समय स्नातक कक्षा के तीन छात्र गंगा नदी में डूब गए.

Published: November 3, 2018, 3:20 PM IST

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. गाजीपुर शहर के गोराबाजार स्थित गंगा नदी के महादेवा घाट पर स्नान करते समय स्नातक कक्षा के तीन छात्र गंगा नदी में डूब गए. गोताखारों ने देर शाम तीनों के शव बाहर निकाल लिए. हादसे के बाद घरवालों में कोहराम मचा हुआ है.

कानपुर शहर के गंगा बैराज घूमने गए छह बच्चे नदी में डूबे, तीन शव बरामद

जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के जमानिया तहसील के बेटाबर निवासी गोलू कुशवाहा (19), गोपाल कुशवाहा (22) और नीतीश कुशवाहा (21) शुक्रवार दोपहर गंगा नदी में नहाने गये. नहाते समय गोलू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसे डूबता देख उसके दोनों दोस्‍त गोपाल और नीतीश उसे बचाने के लिए आगे बढ़े. उसी समय डूब रहे गोलू ने उनको पकड़ लिया. तीनों आपस में गुत्थमगुत्था होकर डूबने लगे तो उन्होंने शोर मचाया और इससे पहले कि उन्हें बचाया जाता वह डूब गये. गंगा घाट पर स्नान कर रहे कई लोगों ने तत्काल उन्हें खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाये.

हादसा: गोमती नदी के तेज बहाव में नौ बच्चे डूबे, चार की मौत

तीनों छात्रों का शव बरामद

उपजिलाधिकारी रमेशचंद्र मौर्य और गाजीपुर के कोतवाल बृजेश कुमार यादव दल बल सहित पहुंचे. गोताखोरों की मदद से शव की खोज शुरू हुयी. शुक्रवार को देर शाम को तीनों छात्रों का शव बरामद हुआ. कोतवाल यादव ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.