युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप, आरोपी ने VIDEO भी बनाया; ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

Noida News: युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया है. होटल में बनाए गए वीडियो को बरामद करने की कोशिश की जा रही है.

Published date india.com Updated: January 26, 2024 8:33 PM IST
Arrest Generic

Noida News Today: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाली एक लड़की से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और फिर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. इसके बाद पीड़िता ने थाना सेक्टर-63 में एक शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता थाना सेक्टर-63 में एक कंपनी में काम करती है. वह गाजियाबाद के शनि बाजार चौक की रहने वाली है. आरोपित जुबैर भी यहीं का रहने वाला है और दोनों के बीच काफी समय से जान पहचान थी.

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह 20 साल की है. जुबैर करीब 5 साल से उसके पीछे पड़ा था. 11 जनवरी 2024 को जब वह ऑफिस जा रही थी तो जुबैर ने उसे ड्रॉप करने का प्रस्ताव दिया. इसके बाद वह पीड़िता को ऑफिस की जगह पास के एक होटल में ले गया. यह होटल बहलोलपुर थाना क्षेत्र में आता है. पीड़िता के अनुसार यहीं उसका यौन शोषण कर वीडियो बनाया गया. जब पीड़िता के भाई को यह जानकारी मिली तो उसने जुबैर से वीडियो डिलीट करने को कहा.

कथित तौर पर इसके बाद जुबैर और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद से आरोपित लगातार युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. जुबैर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था. धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो को बरामद करने की भी कोशिश जारी है.

बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाकर लड़की से रेप

उधर, झारखंड के रांची में बर्थडे पार्टी के नाम पर नाबालिग लड़की को बुलाकर दो युवकों ने उसका रेप किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वारदात की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपियों में दिलीप कुमार उरांव और मुकेश कुमार गंझू शामिल हैं. दोनों ओरमांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि पीड़िता रांची शहर के करमटोली इलाके में रहती है.

नाबालिग लड़की की इन दोनों युवकों से दोस्ती थी. उनमें से एक ने बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़की को 31 दिसंबर को ओरमांझी के रहरटांड़ गांव बुलाया था. यहां लड़की को धोखे से शराब पिला दी गई और एक सुनसान मकान में दोनों ने उसका रेप किया. युवकों ने उसका नग्न वीडियो भी कई लोगों को भेज दिया.

(इनपुट: IANS) 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Noida की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.