यूपी के मुजफ्फरनगर में छात्रा से रेप, Video बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो लोगों पर नौवीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है.

Published date india.com Published: February 5, 2020 12:14 PM IST
email india.com By PTI email india.com
uttar pradesh, pilibhit, uttar pradesh crime
Uttar Pradesh: The Class 3 student was found with her "abdomen cut open and visceral organs scattered all around" the area, police said. (Representational Image)

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में नौवीं कक्षा की एक छात्रा से दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. उन्होंने इस घटना का वीडियो बना लिया और छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वे वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे. पुलिस ने बुधवार को बताया कि दोनों आरोपी 17-वर्षीय लड़की को ब्लैकमेल कर रहे थे.

लड़की की मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, नायाब और परवेश नाम के दो शख्स लड़की को कुछ दिन पहले कोतवाली पुलिस थाना इलाके के तहत आने वाले एक घर में ले गए और कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया.

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वे वीडियो को ऑनलाइन जारी कर देंगे. दोनों आरोपी फरार हैं. लड़की की मेडिकल जांच कराई की जा रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.