16 किलो सोने के आभूषण पहने कांवड़ यात्रा में शामिल हुए 'गोल्डन बाबा', पहले पहनते थे इतने किलो सोना

गोल्डन बाबा ने कहा कि मैं पिछले 26 सालों से कांवड़ यात्रा में भाग ले रहा हूं और पिछले साल तक मैंने 26 किलो सोना पहनता था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते अब कम कर दिया है.

Published date india.com Updated: July 28, 2019 4:52 PM IST
16 किलो सोने के आभूषण पहने कांवड़ यात्रा में शामिल हुए 'गोल्डन बाबा', पहले पहनते थे इतने किलो सोना
'गोल्डन बाबा' (फाइल फोटो)

मेरठ: सुधीर मक्कड़, जिन्हें अब ‘गोल्डन बाबा’ के नाम से जाना जाता है, वह यहां चल रही कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. वह पिछले 26 सालों से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं और अपने शरीर पर कई किलो सोने के आभूषण पहने रहते हैं. इस बार उन्होंने जो आभूषण पहने हैं उनका वजन 16 किलोग्राम से भी अधिक है.

Sawan 2019: इन 5 चीजों से कभी ना करें शिव पूजा, हो जाता है विनाश…

उन्होंने कहा कि मैं पिछले 26 सालों से कांवड़ यात्रा में भाग ले रहा हूं और पिछले साल तक मैं 26 किलो सोना पहनता था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते मैंने इसे अब कम कर दिया है. गोल्डन बाबा ने आगे कहा कि शुरुआती दिनों में मैं 2-3 ग्राम के सोने के गहने पहनता था, लेकिन आज मैं कई किलो सोने के आभूषण पहनता हूं. इन गहनों के लिए मैंने कभी भी किसी से कोई योगदान या ऋण नहीं मांगा और इन्हें खरीदने के लिए मैंने अपने पैसे खर्च किए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Sawan Shivratri 2019: सावन शिवरात्रि तिथि, महत्‍व, पूजन विधि, जानें शुभ मुहूर्त…

गोल्डन बाबा के समूह है 250-300 लोग

इन गहनों में कई चेन, देवी-देवताओं के लॉकेट, अंगूठी और ब्रेसलेट शामिल हैं. गोल्डन बाबा का अपना एक समूह है जिसमें 250-300 लोग शामिल हैं और उनकी कांवड़ यात्रा के दौरान भोजन, पानी और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं हमेशा उपलब्ध रहती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.