गोरखपुर को मिलेगा देश का पहला रिवर सेल, क्लीन गंगा मिशन ने दी हरी झंडी, जानें क्या है खास

यूपी के गोरखपुर को अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है. बता दें कि यहां देश का पहला रिवर सेल बनाने को हरी झंडी दिखा दी गई है. ये पहल नदियों के संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी.

Published date india.com Published: December 20, 2025 10:53 AM IST
river clean mission

First River Management Cell: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर को देश के पहले ‘रिवर सेल’ की सौगात मिलने जा रही है. शुक्रवार (19 दिसंबर) को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) ने इसके लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है. बता दें कि ये अभियान गोरखपुर में समग्र विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ नदियों के संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में अपना अहम योगदान देगा.

जानकारी के मुताबिक ये रिवर सेल एक प्रकार की स्पेशल यूनिट होगी जो शहर में नदियों के प्रबंधन पर फोकस करेगी. इसका सबसे बड़ा उद्देश्य होगा की नदियों का संरक्षण किया जा सके, प्रदूषण कंट्रोल किया जा सके और बाढ़ से सुरक्षा मिल सके. इसके अलावा जल स्रोतों को साफ रखना. बता दें कि गोरखपुर शहर में भारी बारिश के कारण हर साल बाढ़ का खतरा रहता है. हालांकि ये रिवर सेल आपकी मदद करेगा की आपकी स्थायी समस्याओं का समाधान किया जा सके.

क्या होगी रिवर सेल की खासियत?

बता दें कि रिवर सेल की इस पहल के जरिए एनएमसीजी के विशेषज्ञ गोरखपुर आएंगे और नदियों के संरक्षण, बाढ़ प्रभाव कम करने के लिए व्यावहारिक उपाय सुझाएंगे. इस पहल के बाद गोरखपुर का रिवर सेल अन्य शहरों के लिए मॉडल बनेगा, जहां नदी-संवेदनशील शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि ये रिवर सेल नमामी गंगे मिशन का हिस्सा है, जो गंगा और उसकी सभी सहायक नदियों को साफ और संरक्षित रखने पर काम कर रहा है.

देश के दूसरे शहरों के लिए भी मॉडल बनेगा ये शहर

गोरखपुर में बनने जा रहा है ये रिवर सेल आने वाले समय में देश के दूसरे शहरों के लिए भी एक मॉडल बनेगा. जिससे की नदी संरक्षण और शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए और जल स्रोतों को बचाने के लिए नगर निगम लगातार अलग-अलग उपाय कर रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.