उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपने शराब के आदी पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने अपना घर छोड़ दिया और एक-दूसरे से शादी कर ली. कविता और गुंजा उर्फ बबलू ने बृहस्पतिवार शाम देवरिया के छोटी काशी कहे जाने वाले शिव मंदिर में विवाह किया. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि वे पहली बार इंस्टाग्राम पर मिली थी और समान परिस्थितियों के कारण वे एक-दूसरे के करीब आ गईं. दोनों को अपने शराबी जीवनसाथियों के हाथों घरेलू हिंसा सहनी पड़ी.
जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई
मंदिर में गुंजा ने दूल्हे की भूमिका निभाई, कविता को सिंदूर लगाया और उन्होंने सात फेरे पूरे किए. महिलाओं ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई. गुंजा ने कहा, “हम अपने पतियों के शराब पीने और उनके द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से परेशान थे. इसने हमें शांति और प्रेम का जीवन चुनने के लिए मजबूर किया. हमने गोरखपुर में एक जोड़े के रूप में रहने और जीवनयापन के लिए काम करने का फैसला किया है.” मंदिर के पुजारी उमा शंकर पांडे ने कहा कि महिलाओं ने माला और सिंदूर खरीदा, अनुष्ठान किया.
पांच साल पहले से दोनों की बातचीत होती थी
ये शादी 23 जनवरी को हुई. दोनों महिलाओं की शादी आस-पास के ज्यादातर इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. इनकी शादी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए पांच साल पहले दोनों की बातचीत होने लगी थी. दोस्ती गहरी होती गई, दोनों दूसरे के बिना नहीं रह पाती थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gorakhpur की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.