Gunda Is A Small Word To Describe The Samajwadi Party Want To Say That They Are Protectors Of Terrorists Bjp Chief Jp Nadda
समाजवादी पार्टी के लिए 'गुंडा' एक छोटा सा शब्द, कहना चाहता हूं कि वे आतंकवादियों के संरक्षक हैं: BJP चीफ जेपी नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीतापुर में कहा, समाजवादी पार्टी का वर्णन करने के लिए 'गुंडा' एक छोटा सा शब्द है. मैं कहना चाहता हूं कि वे आतंकवादियों के रक्षक हैं
UP Elections 2022, BJP, JP Nadda, UP, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP chief JP Nadda) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के प्रचार अभियान दौरान आज गुरुवार को सीतापुर और हरदोई जिले में बीजेपी की चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पार्टी पर हमला किया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीतापुर में कहा, समाजवादी पार्टी का वर्णन करने के लिए ‘गुंडा’ एक छोटा सा शब्द है. मैं कहना चाहता हूं कि वे आतंकवादियों के रक्षक हैं. उन्होंने आतंकवादियों और भ्रष्टों को सुरक्षा दी है. अखिलेश यादव की सरकार के दौरान 200 दंगे हुए, लेकिन हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ.
‘Gunda’ is a small word to describe the Samajwadi Party. I want to say that they are protectors of terrorists. They have given protection to terrorists and corrupt… 200 riots happened during Akhilesh Yadav’s govt but not a single riot happened in our govt: BJP chief JP Nadda pic.twitter.com/cFG3bxUqLD
बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीतापुर में कहा, बीजेपी विचारों की पार्टी है. वह विकास के लिए प्रतिबद्ध है. बाकी पार्टियां परिवारवाद पार्टियां हैं. अपने परिवार से बाहर उनका ना विकास है, ना सोच है, ना समझ है. ये परिवारवाद और क्षेत्रिया पार्टियां देश के लिए बड़ा खतरा है.
BJP विचारों की पार्टी है। वह विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बाकी पार्टियां परिवारवाद पार्टियां हैं। अपने परिवार से बाहर उनका ना विकास है, ना सोच है, ना समझ है। ये परिवारवाद और क्षेत्रीय पार्टियां देश के लिए बड़ा खतरा है: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सीतापुर, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/fqMoaeURrA
बीजेीप अध्यक्ष नड्डा ने उत्तर प्रदेश हरदोई जिले में कहा, आतंकियों को इस धरती पर कोई पनाह ना मिले इसलिए हमने तय किया है कि देवबंद, मेरठ, आजमगढ़, रामपुर, बहराइच, कानपुर में ‘एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर’ खोला जाएगा. हम भय से मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेकर चले हैं.
UP के सीतापुर में जेपी नड्डा ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब राष्ट्रीय नहीं रह गई है और अब ये भारतीय भी नहीं रही. अब ये बस भाई-बहन की पार्टी हो गई है. अकेली भाजपा है, जो राष्ट्रीय पार्टी है और मुझे गौरव है कि मैं कहूं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.