UP BJP Chief स्वतंत्र देव ने पार्टी नेताओं को दिया चुनाव जीतने का गुरु ज्ञान, 100 दलितों के साथ चाय पिएं और...

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है. ऐसे में हर पार्टी अपनी तरफ से कई तरह की कोशिश कर रही है. उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पार्टी नेताओं को चुनाव जीतने का गुरुमंत्र दिया.

Published date india.com Published: November 15, 2021 10:26 AM IST
UP BJP Chief स्वतंत्र देव ने पार्टी नेताओं को दिया चुनाव जीतने का गुरु ज्ञान, 100 दलितों के साथ चाय पिएं और...
UP BJP president Swatantra Dev Singh (File Photo)

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है. ऐसे में हर पार्टी अपनी तरफ से कई तरह की कोशिश कर रही है. अपने वोट बैंक को साधने और नए वोटरों को पार्टी से जोड़ने की कोशिशें भी लगातार जारी हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह (UP BJP Chief Swatantra Dev Singh) ने रविवार को अपने पार्टी नेताओं को चुनाव जीतने का गुरुमंत्र दिया.

उन्होंने कहा, ‘आपके नजदीक के गांव में रहने वाले 100 दलितों के यहां चाय पियो. 10 दलितों, 100 दलितों के यहां चाय पियो और उसको समझाओ… मतदान जाति के नाम पर नहीं होता है, मतदान पैसे के नाम पर नहीं होता है, मतदान क्षेत्रवाद के नाम पर नहीं होता है. मतदान राष्ट्रवाद के नाम पर होता है. भारत माता की स्वतंत्रता के लिए लोग फांसी के फंदों पर लटक गए थे. उनके परिवार के कौन विधायक-सांसद हैं? देश को आजाद कराने के लिए वो शहीद हो गए, उनके परिवार का कौन है विधायक सांसद?’

इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, विपक्षी नेताओं में मोहम्मद अली जिन्ना के स्तुतिगान की होड़ लग गई है. उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के नेता लगातार जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल से करके देश और हमारे असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

उन्होंने कहा था कि इस तरह की तुलना सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ही नहीं, बल्कि पूरे देशभर के पिछड़ा वर्ग, जो सरदार पटेल को अपना आदर्श मानते हैं और प्रेरणा लेते है, का भी अपमान है. कहा कि प्रदेश का पिछड़ा वर्ग इस अपमान को भूल नहीं सकता और समाजवादी पार्टी को सबक सिखाने के लिए आतुर है. (इनपुट – पीटीआई)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.