By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Hindu Leaders Stream In Ayodhya For Dharmsabha
अयोध्या: राम मंदिर के लिए सोशल मीडिया, पोस्टर व रिंग टोन से लोगों तक पहुंच बना रहे साधु-संत
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मन्दिर बनाने का औचित्य बताया गया है. सोशल मीडिया पर हैशटैग कैंपेन चलाया जा रहा
फैजाबाद: अयोध्या में विराट धर्मसभा को सफल बनाने और भीड़ जुटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद और साधु संतों ने सोशल मीडिया का भी जमकर सहारा लिया. धर्मसभा के लिए धार्मिक संगठनों ने न सिर्फ अयोध्या में बड़ा संख्या बल जुटाया है बल्कि अयोध्या की दीवारों को भी पोस्टरों और स्लोगनों से पाट दिया है. एक ओर पोस्टर में जहां राम मन्दिर बनाने का सन्देश है तो साथ ही अयोध्या का नक्शा भी है.
छावनी में तब्दील हुई अयोध्या, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, 2 लाख ‘रामभक्तों’ के जुटने का दावा
ये सारी तैयारी लोगों को मन्दिर निर्माण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए की जा रही है. कई जगह पर तो ऐसे पोस्टर भी देखने को मिल रहे हैं जिनमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मन्दिर बनाने का औचित्य बताया गया है.
अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे, राम जन्मभूमि के महंत को सौंपेंगे ‘शिवनेरी किले’ की मिट्टी
सोशल मीडिया पर वायरल कैंपेन
इस पूरे आन्दोलन में धार्मिक संगठन युवाओं को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का जमकर सहारा ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर हैशटैग कैंपेन चलाया जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों विशेषकर युवाओं को पूरी मुहिम से जोड़ा जा सके. खबर लिखने तक #MandirWahinBanayenge ट्विटर हैशटैग को लेकर 18.5 हजार ट्वीट और #Ram Mandir से सम्बंधित 13.1 हजार ट्वीट हो चुके थे. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने लोगों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है.
#राममंदिर के लिए देशभर में हो रही धर्मसभाओं में सहभागी राम भक्तों से निवेदन है कि वे अपने अपने वीडियो व चित्र #MandirWahinBanayenge पर टैग कर @tweet @facebook @WhatsApp इत्यादि के माध्यम से share करें
जो प्रत्यक्ष सहभागी न भी हों वे भी अपने उद्गार व्यक्त करें। pic.twitter.com/hiXKpDFVIb
— विनोद बंसल (@vinod_bansal) November 25, 2018
लोगों तक संदेश पहुंचाने में तकनीक बनी सहारा
इतना ही नहीं धर्मगुरुओं ने धर्मसभा के लिए और भीड़ इकठ्ठा करने के लिए तकनीक का सहारा भी लिया जिसका अनुकूल परिणाम अयोध्या में जुटी रामभक्तों की भीड़ में देखा जा सकता है. पोस्टर के साथ लोगों को जोड़ने के लिए कॉलर टोन और रिंग टोन के जरिए लोगों को धर्मसभा का उद्देश्य और मन्दिर निर्माण आन्दोलन याद दिलाने का काम किया जा रहा है.
चार साल से सो रहे कुंभकर्ण को जगाने आया हूं, मंदिर कब बनेगा मुझे तारीख चाहिए: उद्धव ठाकरे
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें