UP News: फिरोजाबाद के एक घर में लगी भीषण आग में झुलसकर 6 लोगों की मौत, मृतकों में चार बच्चे शामिल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक घर में लगी भीषण आग में झुलसकर 6 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में चार बच्चे और दो व्यस्क शामिल हैं. फिरोजाबाद के एसपी ने ये जानकारी दी है.

Published date india.com Published: November 30, 2022 7:01 AM IST
firozabad fire
प्रतीकात्मक तस्वीर

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जसराना इलाके में एक मकान में मंगलवार की देर रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गई. मृतकों में दो व्यस्क और चार बच्चे शामिल हैं. आग लगने की घटना मिलते ही   मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं. इसके अलावा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं. एसएसपी आशीष तिवारी ने ये जानकारी दी.

एसपी ने बताया कि फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र के पदम कस्बे में इन्वर्टर फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में एक ही परिवार के 2 वयस्कों और 4 बच्चों की मौत हो गयी. पुलिस सहित दमकल की 18 गाडिय़ां मौके पर पहुंची हैं.

इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है और  अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को उचित इलाज मुहैया कराई जाए. इसके अलावा सीएमओ की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.