How To Check Your Voter Form Status Online In Up A Simple Step By Step Guide
BLO ने आपका SIR फॉर्म भरकर ऑनलाइन अपलोड किया या नहीं, घर बैठें ऐसे कर सकते हैं चेक
यूपी में BLO घर-घर जाकर वोटर लिस्ट के लिए फॉर्म जमा कर रहे हैं और कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका फॉर्म ऑनलाइन अपडेट हुआ या नहीं. अब बिना कहीं गए आप मोबाइल से ही उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं. यहां जानें आसान तरीका.
यूपी में BLO (Booth Level Officer) घर-घर जाकर फॉर्म (जैसे Form-6, Form-7) भरवा रहे हैं. फिलहाल 11 दिसंबर तक फॉर्म भरे जा रहे हैं. अगर आपने भी BLO को फॉर्म दे दिया है, और यह जानना चाहते हैं कि BLO ने उसे ऑनलाइन अपलोड किया या नहीं. यह स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है. आइए जानते हैं क्या है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.
स्टेटस चेक करने के लिए जरूरी चीजें
रेफरेंस नंबर: BLO ने फॉर्म भरते समय जो 11-अंकीय नंबर दिया हो (या SMS में आया हो). मोबाइल नंबर: जिस पर OTP आएगा.
अगर रेफरेंस नंबर न हो, तो आधार कार्ड या वोटर आईडी से भी ट्राई कर सकते हैं.
घर बैठे स्टेटस चेक कैसे करें?
voters.eci.gov.in (NVSP – National Voters’ Service Portal) पर जाएं.
होमपेज पर “Check Your Application Status” या “आवेदन की स्थिति जांचें” पर क्लिक करें.
अगर पहले रजिस्टर हैं, तो मोबाइल नंबर से लॉगिन करें (OTP आएगा).
“New User” पर क्लिक कर रजिस्टर करें.
Reference Number (BLO वाला नंबर) या Aadhaar Number डालें.
कैप्चा कोड भरें और “Search” पर क्लिक करें. स्टेटस देखें- Uploaded/Submitted:
अगर BLO ने अपलोड कर दिया, तो “Received” या “Under Processing” दिखेगा.
Approved- फॉर्म मंजूर हो गया (वोटर लिस्ट अपडेट हो जाएगी). Rejected/Pending- समस्या बताई जाएगी तो फिर सुधार कर दोबारा अपलोड करना होगा.
अपलोड करने के बाद 7-10 दिनों में स्टेटस अपडेट हो जाता है. अगर देर हो तो 15-20 दिन इंतजार करें.
अगर रेफरेंस नंबर न हो?
BLO से संपर्क करें (उनका नंबर गांव/बूथ पर उपलब्ध होता है). SMS भेजें: “ECI <space> EPIC Number” को 9211717000 पर भेजें (EPIC वोटर आईडी नंबर है). हेल्पलाइन: 1950 पर कॉल करें या https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर वोटर लिस्ट सर्च करें.
यूपी में SIR 2025-26 प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक चलेगी. BLO कैंप लगाते हैं, लेकिन अपलोड डिजिटल होता है. अगर फॉर्म न भरा हो, तो Form-6 भरने के लिए उसी पोर्टल पर “New Registration” चुनें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.