पत्नी की हत्या कर टुकड़ों में काटी लाश, दृश्यम फिल्म के थीम को आजमाना चाहता था पति

पुलिस के गिरफ्तार करने पर निराला ने कबूल किया है कि उसने 22 अगस्त को रुबी को मसूल से मरकर हत्या कर दी थी.

Written by: Avinash Rai Edited by: Avinash Rai
Published: September 16, 2021, 11:10 AM IST

नई दिल्ली: मेरठ में फिल्म दृश्यम जैसा ही एक मामला देखने को मिला है. यहां एक व्यापारी की बेटी रूबी गुप्ता की हत्या उसके दीपकनिराला ने की. पुलिस के गिरफ्तार करने पर निराला ने कबूल किया है कि उसने 22 अगस्त को रुबी को मसूल से मरकर हत्या कर दी थी. पुलिस की मानें तो पत्नी की हत्या कर खुद को बचाने के लिए निराला ने दृश्यम फिल्म के थीम को आजमाने की कोशिश की है. इसके लिए दोषी ने पूरी प्लानिंग भी कर ली थी.

दीपक पत्नी की मूसल से मारकर हत्या कर दी और पत्नी की लाश को दो टुकड़ों में काट दिया. इसके बाद पत्नी की लाश को बोरी में भरकर नहर में फेंकक दिया. इसके बाद निराला ने अपने ससुर को बताया कि उनकी बेटी की मौत बीमारी के कारण हो गई है. जब रामचंद्र को इसपर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की. जांच शुरू होने के बाद मामला दर्ज किया गया. FIR होने के कुछ ही दिन बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया और दीपक को गिरफ्तार कर लिया. नहर में गोताखोरों ने लाश ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उन्हें लाश नहीं मिला.

क्या है पूरा मामला

सरधान पुलिस थाने के इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार की मानें तो दीपक और रूबी के बीच 20 लाख रुपेय को लेकर विवाद चल रहा था. इसके बाद जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो रूबी को मूसल से मारकर हत्या कर दी और लाश के दो टुकड़े कर के नहर में पेंक दिया. किसी को शक न हो इसलिए 23 अगस्त को वह दोस्तों के साथ घूमने मसूरी, ऋषिकेश चला गया. 24 अगस्त के दिन जब रक्षाबंधन था तब वह ससुराल पहुंचा और बताया कि रुबी की मौत बीमारी के कारण हो गई है.

बता दें कि दीपक निराला एक कवि रहा है. वह कवि सम्मेलनों में भाग लेता रहा है. कवि की हत्या की इस प्लानिंग को जानने के बाद सभी हैरान हैं. पुलिस ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए दृश्यम फिल्म को थीम को लागू कर रहा था ताकि किसी को उसपर शक न हो सके. 22 अगस्त को हत्या करने के बाद वह फौरन अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों पर घूमने चला गया. निराला ने अपनी यात्रा के दौरान के बस, रेल इत्यादि सभी के टिकटों को संभाल कर रखा था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.