शादी के बाद प्रेमी को नहीं भूल पा रही थी पत्नी, पति ने मंदिर में पूरी रस्मों के साथ करा दी शादी

उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुई घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां शादी के 6 महीने बाद एक पत्नी अपने प्रेमी को भूला नहीं पा रही थी. जिसके चलते परेशान होकर पति ने प्रेमी संग पत्नी की शादी करवा दी. इतना ही नहीं उसने शादी की सभी रस्मों को पूरा करवा कर पत्नी को विदा कर दिया.

Published date india.com Published: September 17, 2025 2:57 PM IST
amethi wedding

UP Shocking Marriage Twist: यूपी के अमेठी में हुई एक घटना ने हर किसी को दंग करके रख दिया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई. इस दौरान उसने सभी रस्में पूरी करवाई और फिर अपनी पत्नी की विदाई कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में हर किसी को दंग कर दिया है.

ये घटना रविवार (14 सितंबर) की शाम को अमेठी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आदित्य बिरला मंदिर में हुई. परिवार वालो के मुताबिक सिंदुरवा गांव के निवासी शिव शंकर की इस साल 2 मार्च को रानीगंज के समई प्रजापति की बेटी उमा से शादी हुई थी लेकिन शादी के बाद पता चला कि उमा की मर्जी के खिलाफ ये शादी करवाई गई थी क्योंकि वो किसी और से प्रेम करती थी. शादी के बाद भी उमा अपने पुराने प्रेमी विशाल के संपर्क में रही. जिसके चलते शिव शंकर ने उमा की शादी उसके प्रेमी से करवा दी.

पति-पत्नी में होते थे अकसर झगड़े

शिव शंकर के परिवार के मुताबिक उमा अपने प्रेमी से छूप-छूपकर फोन पर बात करती थी और और चुपके-चुपके मिलती थी. शुरुआत में शिव शंकर ने शुरू में अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की कि वो विशाल से रिश्ता तोड़ दे और घर-परिवार पर ध्यान दे. लेकिन उमा नहीं मानी. इस वजह से दोनों के बीच अकसर झगड़े होने लगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पति ने कराई पत्नी की विदाई

लड़ाई-झगड़े के बाद 29 मई को उमा अपने मायके चली गई. जिसके बाद महीनों तक वो ससुराल नहीं लौटी. अगस्त के महीने में जब उसे वापस भेजा गया तब भी उसका व्यवहार नहीं बदला. जिसके बाद एक बार फिर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया. बाद में शिव शंकर ने एक बड़ा फैसला लिया. जिसमें की शिव शंकर ने उमा से अलग होने का मन बनाया और आपसी सहमति से उमा की शादी विशाल से करा दी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.