लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर आज उतरेंगे एयरफोर्स के लड़ाकू विमान, यहां देखें लाइव

यह तीसरा मौका है जब यूपी में इस तरह का अभ्यास हो रहा है

Published date india.com Updated: October 24, 2017 8:30 AM IST
IAF Touchdown Exercise on Lucknow-Agra Expressway Live Streaming in Hindi on Zee News | लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर आज उतरेंगे एयरफोर्स के लड़ाकू विमान, यहां देखें लाइव

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर करीब दो बजे तक सुपरसोनिक जेट सुखोई, मिराज और अन्य विमान टेक ऑफ और लैंडिंग करेंगे. इस अभ्यास के दौरान हाइवे को बंद रखा जाएगा. आप वायुसेना के इस अभियान को यहां जी न्यूज़ पर लाइव देख सकते हैं.

यह तीसरा मौका है जब यूपी में इस तरह का अभ्यास हो रहा है. 2015 में पहली बार मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस पर वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 टच डाउन करके उड़े थे. इसके बाद साल 2016 में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की ओपनिंग ही लड़ाकू विमानों के टच डाउन से हुई थी. वैसे आज स्पेशल ऑपरेशन के लिए बने परिवहन विमान भी लैंडिंग और टेक-ऑफ करेंगे.

इस अभ्यास की जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय (केंद्रीय कमान) की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि भारतीय वायुसेना उन्नाव जिले के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे यह अभ्यास करेगी. इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के 20 विमान, लड़ाकू और परिवहन हिस्सा लेंगे. बताया जा रहा है कि इस अभ्यास में ग्वालियर, गोरखपुर, बरेली, और हिंडन एयरबेस से 17 विमान उड़ान भरकर एक्सप्रेस वे पहुंचेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.