Holi 2025: 'रंगों से दिक्कत है तो फिर...' BJP नेता के बिगड़े बोल- होली पर मुस्लिमों को दे डाली यह सलाह

UP News: यूपी के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह (Raghuraj Singh) ने कहा कि नमाज के लिए बाहर निकलते समय मुस्लिम पुरुष को खुद को तिरपाल से ढक लें जैसे 'मुस्लिम महिलाएं खुद को हिजाब से ढक लेती हैं.

Published date india.com Updated: March 11, 2025 2:27 PM IST
Raghuraj Singh

Holi 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह (Raghuraj Singh) ने अलीगढ़ में विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि होली में जिसको रंग से बचना है वह तिरपाल का हिजाब पहने, जैसे मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं. इस साल होली का त्योहार शुक्रवार को है और रमजान का महीना भी चल रहा है. उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री के समकक्ष दर्जा प्राप्त भाजपा नेता रघुराज सिंह ने कहा, ‘सनातन धर्म को मानने वालों के लिए होली का त्योहार साल में एक बार ही आता है और उनसे यह अपेक्षा करना कि वे मस्जिदों के पास कुछ प्रतिबंधित क्षेत्रों में होली न खेलें, कोई व्यावहारिक समाधान नहीं है.’

‘मुस्लिम पुरुष खुद को तिरपाल से ढ़ंके’

शुक्रवार की नमाज के लिए बाहर निकलते समय मुस्लिम पुरुष को खुद को तिरपाल से ढकने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुस्लिम महिलाएं भी खुद को हिजाब से ढक लेती हैं और एहतियात के तौर पर बहुत बार मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया जाता है.’ BJP नेता का यह विवादित बयान संभल में एक सर्कल अधिकारी की उस टिप्पणी के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें सर्कल अधिकारी ने कहा था कि जो होली के रंगों से असहज महसूस करते हैं, उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए, क्योंकि यह त्योहार साल में केवल एक बार आता है, जबकि जुमा की नमाज वर्ष में 52 बार होती है.

क्या बोले थे सीएम योगी?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के पुलिस अधिकारी की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा था कि अधिकारी ने भले ही एक पहलवान के तौर पर बात की हो, लेकिन अर्जुन पुरस्कार विजेता ने जो कहा वह सही था. उत्तर प्रदेश की कई मस्जिदों ने होली पर शुक्रवार की नमाज का समय बदल दिया है.

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) परिसर में राम मंदिर निर्माण के भाजपा की स्थानीय नेता रूबी आसिफ खान के प्रस्ताव पर सिंह ने कहा, ‘मैं इस प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन करता हूं और इसके लिए मैं भारी योगदान देने को तैयार हूं.’ इस बीच, जिला प्रशासन होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहा है.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.