UP विधानसभा अध्यक्ष का वीडियो वायरल, कम कपड़े, महात्‍मा गांधी और राखी सावंत का जिक्र, ट्वीट कर दी ये सफाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्‍यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने वायरल हुए वीडियो की सफाई में कहा- महात्मा गांधी कम कपड़े पहनते थे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं राखी सावंत भी गांधी जी हो जाएंगी, मित्रगण मेरे भाषण को वास्तविक संदर्भ में ही ग्रहण करने की कृपा करें

Published date india.com Published: September 20, 2021 7:53 AM IST
Uttar Pradesh Assembly Speaker, Hriday Narayan Dixit, Uttar Pradesh, UP, Rakhi Sawant, Mahatma Gandhi,
(फाइल फोटो)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को कहा कि अगर कोई कम कपड़े पहनने भर से महान बन जाता तो बॉलीवुड कलाकार ”राखी सांवत महात्मा गांधी से भी महान बन गई होतीं.”

विधानसभा अध्यक्ष की इस बात पर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है. उन्होंने यह बात उन्नाव जिले के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन’ के दौरान कही.

यूपी विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद दीक्षित में कई ट्वीट करके इस संबंध में अपनी सफाई पेश की. दीक्षित ने ट्वीट किया, ”सोशल मीडिया पर कुछ मित्र मेरे भाषण के एक वीडियो अंश को अन्यथा अर्थों के संकेत के साथ प्रसारित कर रहे हैं. वास्तव में यह उन्नाव के प्रबुद्ध सम्मेलन में मेरे भाषण का अंश है, जिसमें सम्मेलन संचालक ने मेरा परिचय देते हुए मुझे प्रबुद्ध लेखक बताया था.”

उन्होंने कहा, ”मैंने इसी बिंदु से बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि कुछ पुस्तकों और लेखों के लिखने से ही कोई प्रबुद्ध नहीं हो जाता. महात्मा गांधी कम कपड़े पहनते थे. देश ने उन्हें ‘बापू’ कहा. लेकिन इसका अर्थ यह नहीं राखी सावंत भी गांधी जी हो जाएंगी. मित्रगण मेरे भाषण को वास्तविक संदर्भ में ही ग्रहण करने की कृपा करें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.