Russia Ukraine War जारी रहा तो दुनिया को कीमत चुकानी पड़ेगी, भारत भी अछूता नहीं रहेगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के चंदौली में एक चुनाव सभा में कहा, अगर रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई आगे जारी रही तो यह अधिक परेशानी का कारण बन जाएगी

Published: March 4, 2022, 9:17 PM IST

Russia-Ukraine War: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Min Rajnath Singh) ने रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War ) के भारत (India) पर संभावित असर पड़ने को लेकर 9वें दिन आज शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है. यूपीए में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई आगे जारी रही तो यह अधिक परेशानी का कारण बन जाएगी. इसका खामियाजा सारी दुनिया को भुगतना पड़ता है. भारत इससे अछूता नहीं रहेगा.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के चंदौली में कहा, अगर रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई आगे जारी रही तो यह अधिक परेशानी का कारण बन जाएगी. अधिकतर देश रूस से तेल- गैस आयात करते हैं. अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है. ये बड़े-बड़े देश हैं, इनकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है तो इसका खामियाजा सारी दुनिया को भुगतना पड़ता है. भारत इससे अछूता नहीं रहेगा.

बता दें कि बता दें कि आज शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में स्थित यूरोप के सबसे बड़े जपोरिजिया परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया है और इस संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है. इस घटना के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और दूसरे देशों के नेताओं से फोन पर बात हुई है. फिलहाल दोनों देशों के बीच युद्ध और तेज हो गया है. अमेरिका समेत नाटो और यूरोपीय देशों और रूस के बीच भी तनाव बढ़ गया है. ऐसे में परमाणु युद्ध का संभावित खतरा भी बढ़ गया है.

वहीं, राजनाथ सिंह ने विपक्ष पार्टी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, कांग्रेस के पास ना राशन है, ना सुशासन है, इनके पास केवल भाषण है. जब चुनाव आ जाता है तो चार महीने पहले ये लोग घूमने लग जाते हैं और जब चुनाव खत्म हो जाता है, तो ये लोग विदेश चले जाते हैं. ये कैसे देश की राजनीति करेंगे. (इनपुट: भाषा-एएनआई)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.