गाजियाबाद: 4 नाबालिगों पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप, हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज

मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद हंगामे और तनाव के माहौल को देखते हुए रईसपुर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

Published date india.com Updated: November 17, 2018 4:52 PM IST
गाजियाबाद: 4 नाबालिगों पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप, हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक समुदाय के किशोरों द्वारा मंदिर का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इस मामले में चारों नाबालिगों व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. किशोरों पर आरोप है कि वे लोग खेलने के बहाने से मंदिर में घुसे थे और इस दौरान उन्होंने जानबूझ कर अलमारी का शीशा तोड़ दिया. इस घटना बाद लोगों ने जमकर हंगामा काटा.

राजस्थान विधानसभा चुनाव: मानवेंद्र सिंह ने कहा- वसुंधरा के खिलाफ चुनौती स्वीकार लेकिन सीएम पद का दावेदार नहीं

दो घंटे तक हंगामा किया

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पुलिस अधीक्षक नगर श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रईसपुर स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की घटना  को लेकर विनोद पुत्र राधेश्याम निवासी रहीसपुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है. घटना के बाद हंगामे और तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. रईसपुर स्थित मंदिर में एक समुदाय के चार किशोरों द्वारा तोड़फोड़ से गुस्साए लोगों ने सेक्टर-23 पुलिस चौकी पर लगभग दो घंटे तक हंगामा किया.

लखनऊ में टूटा यूपी के डिप्‍टी CM का मंच, BJP की ‘कमल संदेश यात्रा’ को कर रहे थे संबोधित

पुलिस अधिकारियों व भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया. हिरासत में लिए गए किशोरों पर आरोप था कि वे लोग खेलने के बहाने से मंदिर में घुसे और मंदिर के अंदर बनी अलमारी का शीशा तोड़ दिया. इन किशोरों को ऐसा करते हुए एक महिला ने देख लिया. जिसके बाद उसने यह जानकारी स्थानीय लोगों को दी और फिर हंगामा शुरू हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.