By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Jp Nadda Appoints Sunil Bansal General Secretary Of Bjp Up As The National General Secretary Of The Party
भारतीय जनता पार्टी ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया, जानें किसी मिली क्या जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई में लंबे समय से संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील बंसल (Sunil Bansal) को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई में लंबे समय से संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील बंसल (Sunil Bansal) को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया. पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. भाजपा महासचिव अरुण सिंह के हवाले से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है. इसके साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
BJP National President JP Nadda appoints Sunil Bansal, General Secretary of BJP UP as the National General Secretary of the party pic.twitter.com/V89NTfiIf9
— ANI (@ANI) August 10, 2022
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री सुनील बंसल को वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया था. पार्टी ने बंसल के स्थान पर झारखंड में भाजपा के संगठन महासचिव का दायित्व संभाल रहे धर्मपाल जी को उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है.
उत्तर प्रदेश में अभी तक सह संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मवीर जी को धर्मपाल जी के स्थान पर झारखंड में भाजपा का संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है.
(इनपुट: ANI,भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें