कानपुर शहर के गंगा बैराज घूमने गए छह बच्चे नदी में डूबे, तीन शव बरामद

कानपुर शहर के गंगा बैराज घूमने गए छह बच्चे गंगा नदी में डूब गए, तीन बच्चों के शव निकाल लिए गए.

Updated: July 9, 2018, 8:21 AM IST

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. कानपुर शहर के गंगा बैराज घूमने गए छह बच्चे गंगा नदी में डूब गए. पुलिस के मुताबिक, रविवार देर शाम तीन बच्चों के शव निकाल लिए गए, लेकिन तीन बच्चों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

कानपुर शहर के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि गंगा किनारे तीन साइकिल, चप्पल और बच्चों के कपड़े पाए गए हैं. बच्चों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. कपड़ों और चप्पलों से अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच होगी. उन्होंने बताया कि तीन साइकिलों पर 12 से 15 वर्ष की आयु के पांच बच्चे आज शाम बैराज की ओर घूमने निकले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी अपने कपड़े और चप्पल उतारकर पानी में नहाने उतर गए. इनमें से जब एक डूबने लगा तो उसे बचाने में एक के बाद एक सभी गहरे पानी में समा गए.

तीन शव निकाले गए
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घाट किनारे मौजूद मछुआरों ने घटना की सूचना नवाबगंज थाने को दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश का काम शुरू कराया. उन्होंने बताया कि रात करीब 8:45 बजे तक गोताखोरों ने तीन शव गंगा से बाहर निकाल लिए और बाकी तीन की तलाश देर रात तक जारी रही. गंगा से निकाले गए तीनों शवों को पुलिस ने हैलट अस्पताल पहुंचाया. देर रात तक बच्चों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.