Explosion Near Markaz Mosque In Kanpur Cracks In Walls Of Several Houses And Shops More Than 5 People Injured
कानपुर में मरकज मस्जिद के पास विस्फोट, कई घरों और दुकानों की दीवारों में आई दरार; 5 से अधिक लोग घायल
Kanpur Blast: घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर धमाके के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
Kanpur Blast: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कहे जाने वाले कानपुर में बुधवार (8 अक्टूबर) शाम दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के मरकज वाली मस्जिद के पास अचानक जोरदार विस्फोट होने से घरों और आस-पास की दुकानों की दीवारों में दरारें आ गईं, जबकि इस हादसे में 5 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि धमाके में 2 स्कूटी भी जलकर खाक हो गईं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर धमाके के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
500 मीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं और इलाके में जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे हुआ. मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में स्थित मरकज वाली मस्जिद के आस-पास अफरा-तफरी मच गई. लोग चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे. धमाका इतना तेज था कि आवाज 500 मीटर दूर तक सुनाई दी और घरो-दुकानों की दीवारों में दरारें भी आ गईं. घायलों को पुलिस की टीम ने उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है.
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: Joint Police Commissioner (Law and Order) Ashutosh Kumar says, “In the Mishri Bazaar area under the Mulganj police station, two scooters were parked today in which a blast occurred. This incident took place around 7:15 PM… A total of 6 people are… pic.twitter.com/ES52kcWBxK
संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने बताया, ‘मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार इलाके में आज दो स्कूटर खड़े थे, जिनमें ब्लास्ट हो गया. यह घटना शाम करीब 7:15 बजे घटी. इसमें कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है. सभी घायलों का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं. हमारी फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और हम ये जांच कर रहे हैं कि इसका कारण क्या हो सकता है. हमने स्कूटर का पता लगा लिया है और जो लोग इसे चला रहे थे, उनसे भी पूछताछ की जाएगी. यह एक दुर्घटना है या कोई साजिश, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.