By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Lakhimpur Kheri Dudhwa Tiger Reserve Will Open For Tourists From November 15
यूपी: 15 नवंबर से खुल जाएगा दुधवा टाइगर रिजर्व, पर्यटकों का इस तरह से होगा स्वागत
दुधवा टाइगर रिजर्व दुनिया भर में अपने प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवन के लिए मशहूर है.
लखीमपुर खीरी (यूपी): दुनिया भर में अपने प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवन के लिये मशहूर दुधवा टाइगर रिजर्व 15 नवंबर, बृहस्पतिवार से दर्शकों के लिये खुल जाएगा. दुधवा टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत दुधवा राष्ट्रीय पार्क, किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य और कतर्निया घाट वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं. यह पार्क और अभयारण्य पर्यटकों के लिये 15 नवंबर से, मानसून से पहले 15 जून तक खुले रहते हैं.
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुधवा नेशनल पार्क में बनेगी सड़क, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी
दुधवा टाइगर रिजर्व के निदेशक रमेश कुमार पांडेय ने बताया ‘इस वर्ष जो पर्यटक दुधवा सफारी में आएंगे, उनके लिए बेहतर और नये तरीके से मनोरजंन के प्रबंध किए गए हैं. इस साल दुधवा बेस कैंप पर एक नया स्वागत द्वार बनाया गया है.
दुधवा टाइगर रिजर्व ने लांच किया टोल-फ्री: बाघ-तेंदुआ दिखे तो तुरन्त मदद के लिए करें फोन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पर्यटकों के स्वागत के लिए नाकवा नल्ला पर एक और स्वागत द्वार बनाया गया है. पर्यटकों को रोमांच का अनुभव होगा. दुधवा नेशनल पार्क में आने पर उन्हें निराश नहीं होना पड़ेगा. बता दें कि दुधवा टाइगर रिजर्व में टाइगर, तेंदुआ, हिरन सहित कई जानवर आकर्षण का केंद्र रहते हैं. ये बाघों के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है.
Also Read:
-
सिर्फ 4 नहीं तस्वीर में दिखाई दे रहे कुल 16 बाघ, मगर ढूंढने में धुरंधर भी सिर खुजाएंगे
-
Photos: शेर-चीते जैसे खतरनाक जानवरों को पालतू बनाकर रखते हैं यहां के लोग, मालिक के इशारे पर करते हैं हर काम!
-
Tiger ka Video: आंधी की रफ्तार से दौड़ा बाघ, जंगली सूअर का किया शिकार, कैमरे में कैद हुआ हैरतअंगेज वीडियो, देखिए
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें