बस कंडक्टर की गर्दन काटना चाहता था लारेब हाशमी, हमला करने से पहले यूट्यूब पर देखा था तालिबान का Video

Laraib Hashmi News: तालिबान में सजा देने के लिए गर्दन काटने वाले कुछ वीडियो लारेब के यूट्यूब हिस्ट्री में दिखाई पड़े हैं.

Published date india.com Published: November 27, 2023 9:56 AM IST
बस कंडक्टर की गर्दन काटना चाहता था लारेब हाशमी, हमला करने से पहले यूट्यूब पर देखा था तालिबान का Video

यूपी के प्रयागराज में बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर हमला करने वाला लारेब हाशमी ने पूछताछ में कई अहम खुलासा किया है.चापड़ से हमला करने वाले बीटेक स्टूडेंट लारेब हाशमी ने बताया कि उसने हमला करने से पहले तालिबान के कुछ वीडियो भी यूट्यूब पर देखे थे. तालिबान में सजा देने के लिए गर्दन काटने वाले कुछ वीडियो लारेब के यूट्यूब हिस्ट्री में दिखाई पड़े हैं. वह बस कंडक्टर हरिकेश की गर्दन काटना चाहता था. इसीलिए उसने इस तरह के वीडियो देखा. चपड़ से हमला करने की उसने घर में ही वीडियो देख कर प्रैक्टिस की थी.

जेल अस्पताल में किया गया शिफ्ट

प्रयागराज में बस ड्राइवर और कंडक्टर पर हमले के आरोपी लारेब को जेल अस्पताल में आज शिफ्ट कर दिया गया. उसे एसआरएन अस्पताल से जिला कारागार अस्पताल शिफ्ट किया गया. डॉक्टर्स के मुताबिक आरोपी लारेब हाशमी के स्वास्थ्य में सुधार है. इसलिए एसआरएन अस्पताल से जेल अस्पताल में शिफ्ट किया गया.बीते शुक्रवार को आरोपी लारेब हाशमी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था.

पाकिस्तानी मौलाना की तकरीर सुनता था

सूत्रों के मुताबिक लारेब हाशमी ने ‘लोन वुल्फ अटैक” कंडक्टर पर किया था. इलेक्ट्रिक सिटी बस में जेहादी ज़िंदा है और अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाकर लारेब ने कंडक्टर पर हमला किया था. लोन वुल्फ अटैक का तरीका आतंकी अपनाते हैं, जो अकेले ही कई लोगों को मारने के लिए करते हैं. लारेब पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिज़वी की तकरीरें सुनता था, पाकिस्तानी मौलाना की तकरीरों को सुनकर लारेब को धर्म के नाम कुछ कर गुजरने की चाहत थी.

अपशब्द कहे जाने पर किया था हमला

बता दें कि लारेब ने बस कंडक्टर द्वारा कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने पर उसकी गर्दन पर धारदार हथियार (चापड़) से हमला किया था. घटना शुक्रवार की है. लारैब हाशमी नाम के छात्र ने बस कंडक्टर हरिकेश पर चापड़ से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाशमी को उसी दिन चंडी गांव से पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

पैर में लगी थी गोली

आरोपी के पैर में गोली लगी थी. सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह चौहान ने कहा, ‘‘पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी का रिमांड हासिल कर लिया है.’’ घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब हाशमी की ओर से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया में सार्वजनिक हुआ. हाशमी ने वीडियो में बस कंडक्टर का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ वह एक मुसलमान को गाली दे रहा था. इंशा अल्लाह वह नहीं बचेगा.’’ उसने कहा, ‘‘कोई यह न समझे कि सरकार मोदी और योगी की है. हमारे दिलों पर मुस्तफा ही राज करते हैं. अल्लाह हू अकबर, अल्लाह हू अकबर.

वीडियो में हाशमी ने वह हथियार भी दिखाया जिससे उसने कंडक्टर पर हमला किया था. अस्पताल में पूछताछ के दौरान हाशमी ने पुलिस को बताया कि बस कंडक्टर ने उससे अभद्र बातें कही थीं जिसकी वजह से उसने हमला किया. गिरफ्तारी के बाद हाशमी पुलिस को एक झाड़ी के पास ले गया जहां उसने हथियार छिपाया था. पुलिस ने वहां से एक पिस्तौल भी बरामद की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस पर गोली चलाई और उसकी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.