'मंदिर प्लान' के जरिए यूपी फतह करेगी बीजेपी! हर बूथ के हर मंदिर, आश्रम और मठ को साधेगी पार्टी

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी जो प्लान बना रही है उससे पार पाना विपक्षी पार्टियों के लिए आसान नहीं होगा.

Updated: August 6, 2018, 10:35 AM IST

नई दिल्ली: हिन्दू वोट बैंक पर अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बूथ लेवल पर मठों, मंदिरों और आश्रमों का डाटा जमा कर रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बीजेपी हर बूथ पर एससी और ओबीसी जनसंख्या का डाटा भी जमा कर रही है जिससे जाति और धर्म को लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सही रणनीति बनाई जा सके. बीजेपी की उत्तर प्रदेश यूनिट ने इस तरह का डाटा जमा करने के लिए अपने 1.4 लाख बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को प्रो फॉर्मा दिया है. इस फॉर्म में धार्मिक जगहों के नाम, उनकी लोकेशन, वहां के पुजारी का नाम और उनका मोबाइल नंबर दर्ज करना है. इस तरह से डाटा जमा करने का उद्देश्य पुजारी के माध्यम से उसके भक्त वोटरों तक पहुंच बनानी है.

sc/obc का डाटा इकट्ठा कर रही है बीजेपी
इतना ही नहीं अनुसूचित जाति और ओबीसी की जनसंख्या के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. पार्टी ने दो महिलाओं के अलावा दो दलितों को बूथ कमेटी में शामिल करना अनिवार्य कर दिया है. पार्टी उन लोगों का भी डाटा तैयार कर रही है जो बीजेपी के कोर वोटर रहे हैं. बूथ कार्यकर्ता इन लोगों के नाम नंबर और उनके प्रोफेशन के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में लगभग 1.6 लाख पोलिंग बूथ हैं. बीजेपी बूथ लेवल पर अपनी कमेटी का फिर से गठन कर रही है. हर बूथ पर 21 व्यक्ति कमान संभालेंगे. इसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक जनरल सेक्रेटरी, और अन्य बूथ लेवल एजेंट होंगे.

40 लाख कार्यकर्ता संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर का कहना है कि बूथ सलेक्शन कमेटी की मीटिंग 16 अगस्त से 25 अगस्त के बीच होगी. बूथ मैनेजमेंट कमेटी 29 लाख समर्पित कार्यकर्ताओं को तैयार करेगी और 11 लाख कार्यकर्ताओं को ब्लॉक और डिस्टिक लेवल पर तैयार करेगी.40 लाख कार्यकर्ताओं के जिम्मे बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार के काम को वोटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी. इसके आलावा कार्यकर्ता लोगों से बातचीत करेंगे. पार्टी से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें फाउंडेशन-डे, मन की बात, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मदिवस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.

हर बूथ को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा
पार्टी ने हर पूथ को अलग से कोड देने का प्लान बनाया है. उन विधानसभा क्षेत्र या बूथ को ए कैटेगरी में रखा जाएगा जहां बीजेपी जीतती जा रही है. जिन क्षेत्रों में पार्टी के जीतने के चांस 60:40 हैं उन्हें बी कैटेगरी और उन क्षेत्रों में जहां अल्पसंख्यकों की संख्या ज्यादा है उसे सी कैटेगरी में रखा जाएगा. भाजपा के संगठन सचिव सुनील बंसल का कहना है कि इस तरह के डाटा को कलेक्ट करने का उद्देश्य 2019 के चुनाव के लिए सही रणनीति बनाना है. उन्होंने कहा कि मंदिर ही नहीं गुरुद्वारा का डाटा भी कलेक्ट किया जा रहा है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.