इलाहाबाद के बाद अब फैजाबाद का भी बदला जाएगा नाम, CM योगी ने अयोध्या में किया ऐलान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान नाम बदलने का ऐलान किया है.

Published: November 6, 2018, 6:34 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शहर इलाहाबाद को प्रयागराज किए जाने के बाद अब फैजाबाद का नाम भी बदला जाएगा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान ये ऐलान किया है. अब पूरे जिले को फैजाबाद की बजाय अयोध्या ही कहा जाएगा. अब एक हिस्से की बजाय पूरे जिले को अयोध्या नाम से जाना जाएगा. सीएम योगी ने जिले का नाम बदलने का ऐलान अयोध्या में चल रहे दीपोत्सव के दौरान किया है. दीपोत्सव में साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी किम-जुंग-सुक पहुंची हुई हैं.

इलाहाबाद के बाद शिमला का नाम बदलने की चर्चा, हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार रखना चाहती है ये नाम

कार्यक्रम के दौरान यहां साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी का स्वागत किया गया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है. अयोध्या की पहचान भगवान राम से है. आज से इस जनपद (फैजाबाद) का नाम भी अयोध्या होगा. इसके साथ ही यहां के राम कथा पार्क में सीएम योगी ने अयोध्या में मेडिकल कॉलेज बनवाए जाने की घोषणा की. ये राजा दशरथ के नाम पर होगा. सीएम योगी ने कहा कि यहां एक एअरपोर्ट भी बनाया जाएगा.

इलाहाबाद अब ‘प्रयागराज’ के नाम से जाना जाएगा, यूपी सरकार ने लिया फैसला

बता दें कि आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में दीवाली के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है. पूरी अयोध्या को सजाया गया है. कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी किम-जुंग-सुक विशेष रूप से यहां पहुंचीं हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.