Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के पति और पिता को मारने के लिए सुपारी किलर को हायर किया, लेकिन गलती से उसने किसी और को ही मार डाला. पुलिस ने जब इस हत्याकांड की जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ. जांच से जो सामने आया उससे पुलिस भी चौंक गई. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
पुलिस जांच में क्या आया सामने?
पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल एक देसी तमंचा, 14 जिंदा कारतूस, तीन सेलफोन और एक बाइक बरामद की गई है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रवीना त्यागी ने बताया कि पुलिस ने 30 दिसंबर को लखनऊ के मदेहगंज में एक शव बरामद किया. मृतक की पहचान मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई और मामला दर्ज कर लिया गया. उन्होंने कहा, ‘हमारी निगरानी टीम, विशेष अभियान समूह और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वे आफताब अहमद, यासिर और कृष्णकांत हैं.’
क्या है पूरा मामला?
अधिकारी ने बताया कि आफताब अहमद मुख्य आरोपी था, जिसने हत्या की साजिश रची थी. ‘वह एक महिला के साथ रिलेशनशिप में है. उसने यासिर से संपर्क किया और कहा कि वह महिला के पति और पिता को मरवाना चाहता है. यासिर ने फिर कृष्णकांत को इस योजना में शामिल किया. वे 30 दिसंबर की रात को महिला के पिता इरफान की हत्या करने के लिए मदेहगंज पहुंचे. गलत पहचान या किसी अन्य कारण से उन्होंने मोहम्मद रिजवान की हत्या कर दी.’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया है और महत्वपूर्ण सबूत पाए हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lucknow की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.