Maha Kumbh Mela: माघ पूर्णिमा 'अमृत स्नान' से पहले मेला क्षेत्र 'नो व्हीकल जोन घोषित', गाड़ियों को लेकर एडवाइजरी जारी

Maha Kumbh Traffic Advisory: महाकुंभ जिला प्रशासन ने 'माघी पूर्णिमा स्नान' के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद को देखते हुए नई ट्रैफिक योजना तैयार की है.

Published date india.com Updated: February 11, 2025 12:18 PM IST
Maha Kumbh traffic Advisory
Maha Kumbh traffic Advisory

Maha Kumbh traffic Advisory: संगम नगरी प्रयागराज में जारी महाकुंभ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर दिन पहुंच रहे हैं. 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर होने वाले अमृत स्नान (Maghi Purnima Amrit Snan) को लेकर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचना जारी है. प्रयागराज जाने वाली सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है. सीएम योगी ने भी जाम का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को ट्रैफिक जाम और क्राउड मैनेजमेंट को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं. इन सबके बीच भारी भीड़ को देखते हुए एक बार फिर पूरे मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया गया है. बता दें कि एक दिन पहले महाकुंभ श्रद्धालुओं के कई वीडियो भी वायरल हुए थे, जिसमें कई स्थानों पर लोग 30-30 घंटे से जाम में फंसे होने का दावा कर रहे थे.

ट्रैफिक को लेकर क्या बोले DGP?

महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे हजारों श्रद्धालु सोमवार को माघी पूर्णिमा से पहले कथित तौर पर लगभग 300 किलोमीटर तक फैले विशाल ट्रैफिक जाम में फंस गए. पुलिस को लोगों से वापस लौटने के लिए कहते देखा गया, जिससे इसकी गंभीरता का पता चलता है. उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए कहा, ‘यातायात में देरी मिसमैनेजमेंट के कारण नहीं, बल्कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण हुआ है. पुलिस प्रमुख ने बताया कि 13 जनवरी को महाकुंभ शुरू होने के बाद से अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं, और हर दिन लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं.

महाकुंभ जिला प्रशासन ने ‘माघी पूर्णिमा स्नान’ के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद को देखते हुए नई ट्रैफिक योजना तैयार की है. इस दौरान पूरे मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया गया है.

क्या है नई एडवाइजरी?

  • महाकुंभ जिला प्रशासन ने 11 फरवरी को सुबह 4 बजे से पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है.
  • 11 फरवरी को शाम 5 बजे के बाद प्रयागराज शहर भी नो व्हीकल जोन लागू हो जाएगा.
  • प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन 11 फरवरी को सुबह 4 बजे के बाद संबंधित मार्गों के पार्किंग स्थलों में पार्क किए जाएंगे.
  • एडवाइजरी में बतया गया है कि ट्रैफिक व्यवस्था 12 फरवरी को मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं की सुचारू निकासी तक प्रभावी रहेगी.
  • प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध ‘कल्पवासियों’ के वाहनों पर भी लागू होंगे.
  • नो व्हीकल जोन घोषित होने के बाद मेला क्षेत्र में सिर्फ जरूरी और इमरजेंसी सेवाओं में लगी गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी.

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें माघ पूर्णिमा पर होने वाले ‘अमृत स्नान’ की तैयारियों की समीक्षा भी की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.