Mainpuri By Election 2022 Cm Yogi Adityanath Comments On Akhilesh Yadav Opportunistic Shivpal Lathait Bhains
Mainpuri By Election 2022: सीएम योगी का तंज-समाजवाद का अलग-अलग ब्रांड एक ही खानदान में, किसी की लाठी-भैंस तो किसी का...
मैनपुरी सीट के लिए उपचुनाव की वोटिंग 5 दिसंबर को है. चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी ने सपा पर तंज कसा, कहा- समाजवाद का अलग-अलग ब्रांड एक ही खानदान में देखने को मिलता है, किसी की लाठी-भैंस तो किसी का अवसरवाद...
Mainpuri By Election 2022: : यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने मैनपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. योगी ने कहा कि समाजवाद के अलग-अलग ब्रांड एक ही खानदान में दिख जाते हैं. जिसमें एक तो शिवपाल का समाजवाद है जिसकी लाठी, उसकी भैंस. यह इनका लठैत समाजवाद है. तो दूसरा अखिलेश का समाजवाद है जो कि अवसरवादी है. ऐसे में चाचा-भतीजा के दो ब्रांड एक ही खानदान में दिख रहे. जहां हारना होता है वहां डिंपलजी को आगे कर देते हैं.
सीएम योगी का तंज-हारने के लिए डिंपलजी को आगे कर देते
समाजवादी पार्टी को खूब धोया. शुक्रवार को सीएम ने लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के लिए जनसभा की. एक ओर जहां समाजवाद के नाम पर परिवारवाद को बढ़ाने वाले शिवपाल, रामगोपाल और अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहे तो वहीं दूसरी तरफ सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर उपचुनाव में डिंपल जी को हारने के लिए आगे करती है.
मैनपुरी लोकसभा में अब समाजवाद नहीं, रामराज्य आएगा
सीएम ने तंज कसा कि यह जेपी व लोहिया का समाजवाद नहीं है. चाचा शिवपाल लोहिया के बारे में लिखते हैं, लेकिन उन्हें मालूम नहीं कि क्या लिख रहे हैं. समाजवाद के अलग-अलग ब्रांड एक खानदान में दिख जाते हैं. शिवपाल का समाजवाद है जिसकी लाठी, उसकी भैंस. यह इनका लठैत समाजवाद है.
प्रो. रामगोपाल यादव का समाजवाद पूंजीवाद में बदल गया. सभी धरती गोपाल की. नोएडा से फिरोजाबाद तक जो भी धरती दिखाई देती थी, सपा सरकार में उन्होंने व शागिर्दों ने हथियाने में कोताही नहीं की. अखिलेश का समाजवाद अवसरवादी है.
सीएम ने कहा कि शिवपाल के साथ क्या हुआ,सब जानते हैं. पिछली बार जसवंत नगर नेता जी के नाते मिल गई. अगली बार वह भी नहीं मिलने वाली. जब भी सपा चुनाव हारती है तो पहले ही बहाना करती है. ईवीएम से 2012 में सरकार आपकी बनी. कई सांसद आपके जीते.
Add India.com as a Preferred Source
योगी ने कहा ये लोग कभी अपने कारनामे नहीं देखते. जब भी चुनाव हारना होता तो यह लोग आरोप-प्रत्यारोप करते और बेचारी डिंपल जी को चुनाव लड़ाकर हारने भेज देते. फिरोजाबाद और कन्नौज में भी यही किया. चुनाव हारना है तो उन्हें आगे कर देते हैं.
ईवीएम का बटन दबाइए, चुनाव में जीतने की गारंटी पाइए
सीएम ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा को समाजवाद नहीं, रामराज्य चाहिए, जहां बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर नौजवान, गरीब, किसान, बहन-बेटियों को मिले. 5 दिसंबर को निर्णायक लड़ाई में अपने बूथ को संभालते हुए कमल व रघुराज सिंह शाक्य को ध्यान में रखते हुए ईवीएम का बटन दबाइए, चुनाव में जीतने की गारंटी पाइए.
सिर्फ परिवार का विकास किया
सीएम ने कहा कि 8 महीने पहले विधानसभा चुनाव हुए थे. मैनपुरी में विधायक जयवीर सिंह, भोगांव से रामनरेश अग्निहोत्री लगातार जनता की सेवा में हैं, लेकिन करहल में जीतने के बाद जनता ने दूसरी बार विधायक के दर्शन नहीं किए, हमारे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल जनता के लिए वहां 27 बार गए. सपा नाम रखना जनता को भ्रम में रखने जैसा है. इन्होंने सिर्फ परिवार का विकास किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.