विवाद के बाद किन्नड़ अखाड़े का एक्शन, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया; अखाड़े से भी किया बाहर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के बीच अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था जिसके बाद इसे लेकर जमकर विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई.  अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है.

Published date india.com Published: January 31, 2025 1:03 PM IST
विवाद के बाद किन्नड़ अखाड़े का एक्शन, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया; अखाड़े से भी किया बाहर

प्रयागराज के किन्नर अखाड़े में विवाद शुरू होने के बाद एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है. साथ ही उन्हें लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी समेत किन्नर अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने कुछ ही दिनों पहले संन्यास की दीक्षा ली थी. इसके बाद महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया था कई साधू संत नाराज हो गए थे.

साधू -संतों के मुताबिक, ऐसे प्रतिष्ठित पद के लिए सालों से आध्यात्मिक अनुशासन की जरूरत होती है. फिर कैसे ममता को एक ही दिन में महामंडलेश्वर पद के लिए चुन लिया गया. बता दें कि किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ये कार्रवाई की है. इस कार्रवाई  को करते हुए ऋषि अजय दास ने कहा कि साल 2015-16 के उज्जैन कुंभ में डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया था. मैं इस पद से उन्हें मुक्त करता हूं. इसके आगे उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें इसकी लिखित सूचना दे दी जाएगी. अजय दास ने आगे कहा कि जिस धर्म प्रचार-प्रसार और धार्मिक कर्मकांड के साथ ही किन्नर समाज के उत्थान आदि के लिए उनकी नियुक्ति की गई थी. वो उस पद से सर्वथा भटक गए हैं.

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है. उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया था और उनकी जानकारी… pic.twitter.com/Tk8VaVcgTt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2025

बाबा रामदेव ने भी किया इस फैसले का विरोध

ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस पर सवाल उठाए थे. उन्होंने अपने बयान में कहा था, ‘कुछ लोग, जो कल तक सांसारिक सुखों में लिप्त थे, अचानक एक ही दिन में संत बन गए हैं, या महामंडलेश्वर जैसी उपाधि प्राप्त कर ले रहे हैं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.