By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Man Clicks Selfie In Jail Up
यूपी: जेल से कैदियों ने पोस्ट की सेल्फी, लिखा- खून में उबाल तो खानदानी है...
उत्तर प्रदेश की जेल में अपराधी बिना किसी डर के फोन का इस्तेमाल कर रह हैं. इतना ही नहीं अपराधी खुलेआम जेल में सेल्फी लेकर फेसबुक पर फोटो भी अपलोड कर रहे हैं.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश की जेल में अपराधी बिना किसी डर के फोन का इस्तेमाल कर रह हैं. इतना ही नहीं अपराधी खुलेआम जेल में सेल्फी लेकर फेसबुक पर फोटो भी अपलोड कर रहे हैं. पूरा मामला मुफ्फरनगर के जिला जेल का है, जहां सजा काट रहे तीन कैदियों ने जेल के अंदर से फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड कर दी. तीनों कैदियों पर मर्डर, डकैती जैसे संगीन आरोप हैं.
जेल के अंदर से जिस कैदी ने फेसबुक पर फोटो अपलोड की है उसका नाम विजय चौधरी बताया जा रहा है. विजय ने फोटो के नीचे स्टेटस अपडेट कर लिखा- खून में उबाल तो खानदानी है. दुनिया हमारे शौक की नहीं, हमारी दिवानी है.
यह भी पढ़ें: मुंबई जेल में पुलिस ने महिला कैदी को बुरी तरह पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाली लाठी, मौत

फोटो में विजय चौधरी के साथ दो लोग और देखे जा सकते हैं. इनमें से एक युवक का नाम दूसरे युवक का नाम सचिन बताया जा रहा है. जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी छुपाई जा रही है. विजय चौधरी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध संख्या 952/17 जिसमें आईपीसी की धारा 307/ 323 में मुकदमा दर्ज.
जेल में इतनी सख्ती होने के बावजूद अपराधियों के पास फोन कहां से आया इसे लेकर अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. जेल में बंद कैदियों के पास मोबाइल होने का मामला सामने आने पर जेल प्रशासन अनजान बना हुआ है. बता दें कि इससे पहले भी जिला जेल में मोबाइल फोन बरामद होते रहे हैं, जिसके बाद जेल में लाखों रुपये खर्च कर जैमर लगाए गए थे.
Also Read:
-
कैदी को दिल दे बैठी लेडी जेल अफसर, सारी बंदिशें तोड़ रचाई शादी, लव स्टोरी सुन हर कोई रह गया हैरान
-
हमारे अपने ही देश में बगैर जुर्म के पैसे देकर कैदी बन रहे हैं लोग, जेल की वर्दी पहनते हैं, जेल का खाना खाते हैं और अलग सेल में रहते हैं
-
Rajpal Yadav on 5 Cr loan: तिहाड़ क्यों गए थे राजपाल यादव? 5 करोड़ लोन का पूरा सच? पैसे नहीं ईमान की लड़ाई?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें