यूपी उप-चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब बसपा एक्टिव हो गई है. भाजपा के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और सपा के ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ नारे के बाद मायावती ने भी नया नारा दिया है. उन्होंने नया नारा दिया और कहा ‘बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे.’
नारों से लोगों को गुमराह कर रही बीजेपी-सपा
बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, कि जब से यूपी की 9 सीटों पर बसपा ने उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है. भाजपा और सपा की नींद उड़ी हुई है, अब तक जो भी उपचुनाव हुए हैं. उनमें दोनों दल अंदर-अंदर मिले रहते थे. लेकिन, जब इस चुनाव में बसपा भी मैदान में डटी है तो इनकी परेशानियां बढ़ी हैं.
मायावती ने कहा, लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा कह रही है ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और सपा कह रही है ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’. मायावती ने नया नारा देते हुए कहा, बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे.
सपा के गुंडे-माफिया सरकार चला रहे थे
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, कि सपा की सरकार के दौरान अधिकारी नहीं बल्कि सपा के गुंडे और माफिया सरकार चला रहे थे. हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि इन उपचुनावों में सपा अपने गुंडों और माफियाओं को अंदर ही अंदर यह बता रही है कि अगर हम (सपा) यह उपचुनाव जीतेंगे और भविष्य में हमारी सरकार बनेगी, तभी तुम सुरक्षित रह पाओगे. भाजपा और सपा की सरकार की तुलना में बसपा का शासन जनता के लिए सबसे अच्छा रहा है. जनता को पोस्टर के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए.
मायावती बोलीं- BJP और सपा एक थाली के चट्टे-बट्टे
मायावती ने कहा, भाजपा और सपा के गठबंधन से दूर रहोगे तो आगे बढ़ोगे. लोगों को विरोधी पार्टियों के बहकावे में नहीं आना चाहिए. हमारी पार्टी झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ रही है. इससे पहले हुए चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के गठबंधन ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो दावे किए थे. उनमें से कुछ पूरा नहीं किया. दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.