By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Mayawati Hits Out At Bjp After Attachment Of Brother Anand Kumars Illegal Property
भाई की संपत्ति जब्त किए जाने पर भड़कीं मायावती, कहा-दलितों की तरक्की से परेशान है भाजपा
मायावती ने दावा किया कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खाते में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा हुई जिसका खुलासा आज तक नहीं किया गया.
लखनऊ : नोएडा में अपने भाई की कथित बेनामी संपत्ति जब्त किए जाने से नाराज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भाजपा पर बेहद तल्ख आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि इस पार्टी ने लोकसभा चुनाव ‘बेनामी संपत्ति’ के जरिये ही जीता है.
मायावती ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि जब दलित और वंचित वर्ग का कोई व्यक्ति तरक्की हासिल करता है, तो भाजपा के लोगों को बहुत परेशानी होती है और फिर वह सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके अपनी ओर से जातिवादी द्वेष निकालते हैं.
उनका इशारा अपने भाई बसपा उपाध्यक्ष आनंद कुमार की तरफ था, जिनका नोएडा स्थित 400 करोड़ रुपये का बेनामी भूखंड आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है. मायावती ने दावा किया कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खाते में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा हुई जिसका खुलासा आज तक नहीं किया गया. क्या यह बेनामी संपत्ति नहीं है? इसका भी खुलासा होना चाहिए और पूरे देश को मालूम होना चाहिए.
बसपा अध्यक्ष ने कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को छोड़ दें… नरेंद्र मोदी और अमित शाह एंड कंपनी की जो सरकार है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि उनके सत्ता में आने के बाद अरबों-खरबों की संपत्ति उनकी पार्टी के दफ्तरों के लिए कहां से आई, उसका भी खुलासा होना चाहिए. क्या यह बेनामी पैसे से खरीदी गई संपत्ति नहीं है?’
(इनपुट एजेंसियों से)
Also Read:
-
1 अप्रैल से लागू हो रहा न्यू इनकम टैक्स एक्ट, असेसमेंट ईयर से रिवाइज्ड रिटर्न की डेडलाइन तक... टैक्सपेयर्स के लिए बदल जाएंगी ये 9 बातें
-
अवैध कब्जा हटाकर इन लोगों को दिए जाएंगे कांशीराम आवास, CM योगी का बड़ा आदेश
-
सोशल मीडिया पर रील्स डालकर बच्चा करता है कमाई? जानें किसे भरना होगा टैक्स? कैसे बचा सकते हैं पैसा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें