मायावती फिर चुनी गईं BSP अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी चुनावों पर भी चर्चा

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के अध्यक्ष पद पर मायावती (Mayawati) का यह पांचवां कार्यकाल होगा. मायावती पहली बार 2003 में BSP अध्यक्ष बनी थीं.

Published date india.com Updated: August 28, 2024 12:52 PM IST
BSP Chief Mayawati

UP News: मायावती को एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) का अध्यक्ष चुन लिया गया. पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद BSP की तरफ से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई. पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद मायावती ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देश में बहुजनों के गौरव के लिए बसपा आंदोलन के हित में हम कभी नहीं रुकेगें और न ही कभी समझौता करेंगे. टूटने की बात तो बहुत दूर की हैं.’

पार्टी की बैठक से एक दिन पहले मायावती ने बयान दिया था कि सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. वह सक्रिय रहकर बहुजन आंदोलन का नेतृत्व करती रहेंगी. इससे पहले उनके राजनीति से संन्यास लेने की तमाम अटकलें लगाई जा रही थी. इसे साथ-साथ यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि वो अपने भतीजे आकाश आनंद का पार्टी में कद बढ़ा सकती हैं.

लगातार पांचवें कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद मायावती ने ट्वीट किया, ‘मुझे आज एक बार फिर सर्वसम्मति से बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सभी लोगों का हार्दिक आभार तथा इसके लिए मुझे देश के कोने-कोने से बधाई देने वाले सभी लोगों का भी मैं दिल से शुक्रिया अदा करती हूं.

मायवती का पांचवां कार्यकाल

BSP प्रमुख ने ट्वीट कर लिखा था, ‘बहुजनों के अंबेडकरवादी कारवां को कमजोर करने की विरोधियों की तमाम साजिशों को विफल करने औऱ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम जी की तरह ही मेरी जिंदगी की आखिरी सांस तक BSP के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान आंदोलन को समर्पित रहने का मेरा फैसला अटल है.’ मालूम हो कि मायावती को पहली बार 18 सितंबर 2003 को BSP का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था. अध्यक्ष के तौर पर मायावती का ये लगातार 5वां कार्यकाल होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सभी सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी BSP

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया गया. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विचार विमर्श किया गया. बसपा ने इस बार सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

(इनपुट: भाषा) 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.